Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल में मौसम बिगड़ा: आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसान चिंतित

हिमाचल में मौसम बिगड़ा: आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसान चिंतित

By hinditvnews
April 28, 2026
135
0
Weather

Himachal Weather Update: हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट; किसानों की टेंशन बढ़ी

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। राजधानी शिमला की बात करें तो सुबह-सुबह ही तूफान चला। वहीं, जिला ऊना समेत कई जिलों में फसल काटने का काम चला हुआ है। ऐसे में किसानों की टेंशन बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। कई क्षेत्रों में लू के बीच सोमवार को ऊना में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार को ठंडी हवाएं चल रही हैं। बात करें राजधानी शिमला की तो सुबह ही तूफान से तापमान में गिरावट आई है। इस बीच किसानों की और बागवानों की दोनों की चिंता बढ़ गई है। किसान फसल को लेकर टेंशन में हैं तो बागवान ओलावृष्टि को लेकर।

वहीं, माैसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में अगले छह दिन बारिश की संभावना जताई है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी एवं शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड़ (हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के कई भागों में बारिश होने की संभावना है। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश -बर्फबारी हो सकती है। एक और 2 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। अगले 3-4 दिनों में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिंता, तूड़ी बचाने में जुटे किसान

जिला ऊना की उपतहसील जोल में इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अधिकांश किसानों ने अपनी फसल को इकट्ठा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है, लेकिन अभी भी कई किसानों की तूड़ी खेतों में पड़ी हुई है, जिससे वे मौसम को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अचानक आसमान में काले बादल छा जाने से किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौसम के अचानक बदले रुख को देखकर किसान तुरंत अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ते नजर आए। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई। खेतों में पड़ी तूड़ी को बचाने के लिए किसानों ने तुरंत प्लास्टिक के तिरपाल का सहारा लिया और तूड़ी को ढककर सुरक्षित करने का प्रयास किया। कई जगहों पर किसान परिवार सहित तूड़ी को संभालने में जुटे रहे। स्थानीय किसान जोगिंदर सिंह ने बताया कि अगर बारिश तेज हो जाती है तो खेतों में पड़ी कटी हुई गेहूं की फसल और खड़ी फसल दोनों को भारी नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस बार मौसम ने अब तक किसानों का साथ दिया है, लेकिन इस तरह का अचानक बदलाव चिंता का कारण बन जाता है। वहीं किसान मोहन सिंह का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम खराब रह सकता है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल अभी भी खेतों में पड़ी है या कटाई बाकी है, उनके लिए यह स्थिति मुश्किलें खड़ी कर सकती है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि मौसम साफ रहेगा ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित रूप से घर तक पहुंचा सकें और किसी प्रकार के नुकसान से बच सकें। 

सोलन में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादल, हल्की बारिश शुरू
सोलन में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। जहां सोमवार को दिन में तेज धूप व गर्मी थी, वहीं मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं हल्की बारिश भी हो रही है। इससे अचानक ठंड बढ़ गई है। इससे पहले सुबह के समय तेज तूफान भी आया था। पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है और दिन तक बारिश तेज होने के आसार लग रहे हैं। हालांकि बारिश से जहां मैदानी क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है वहां पर गेहूं की थ्रेशिंग चल रही है, वहीं उपरी क्षेत्रों के किसान खुश हैं, क्योंकि इन दिनों टमाटर की फसल बोई गई है जिसमें पानी लगाना जरूरी होता है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather Update alert issued for dust storms and hailstorms todayhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल बोर्ड: सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड से ...

Next Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: आज बजेगा बिगुल, आचार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aydhya News
    धार्मिकबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: स्वर्ग की अनुभूति और हर तरफ प्रकाश देखकर बह गई आंसूओं की धारा, अयोध्या में श्री राम के ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Nitesh
    राष्ट्रीय

    मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हिंदू.’, BJP विधायक नितेश राणे ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Highcourt: पंजाब सरकार को झटका, एमबीबीएस-बीडीएस में रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा एनआरआई कोटे का लाभ

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Ed
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Charging
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    CHANDIGHARपंजाब

    किसानों के समर्थन में केजरीवाल: किसानों से बात करे भाजपा

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीबीएसई स्कूलों में जॉइन न करने वाले शिक्षक अब अयोग्य नहीं माने जाएंगे

  • Manali Heavy Rain
    कुल्लूमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली: फिर उफान पर आया मनालसु नाला, टेंपो ट्रैवलर बीच में फंसा

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.