Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›हिमाचल: रोहड़ू और जुब्बल में 2 साल में 200 युवा नशे के कारण सलाखों के पीछे

हिमाचल: रोहड़ू और जुब्बल में 2 साल में 200 युवा नशे के कारण सलाखों के पीछे

By hinditvnews
February 6, 2025
341
0
Chitta

Himachal: युवाओं की रगों में घुलता रहा सफेद जहर, रोहड़ू व जुब्बल में 2 साल में 200 के करीब युवक सलाखों के पीछे

हिंदी टीवी न्यूज़, रोहड़ू। Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला के केवल रोहड़ू और जुब्बल दो उपमंडल में चिट्टे के दलदल में फंसे करीब दो सौ युवक जेल की हवा खा चुके हैं। बीते चार साल में इस क्षेत्र के पांच युवाओं की ओवरडोज से जान तक जा चुकी है। चिट्टे से मौत का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है, लेकिन परिजन बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं करवाते हैं।

प्रदेश में नशा आज बड़ी समस्या बन गया है। हालात यह हैं कि ऊपरी शिमला के केवल रोहड़ू और जुब्बल दो उपमंडल में चिट्टे के दलदल में फंसे करीब दो सौ युवक जेल की हवा खा चुके हैं। पांच युवकों की नशे के ओवरडोज से मौत हो चुकी है। हाल यह है कि दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार तक चिट्टा पांव पसार चुका है।

वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोहन लाल चौहान व अन्य लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर से चिट्टे को रोकने की समय पर पहल नहीं हुई और युवाओं की रगों में सफेद जहर घुलता रहा, तो उड़ता पंजाब की तर्ज पर हिमाचल को उड़ता हिमाचल बनने में अधिक समय नहीं बचा है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंचायत स्तर पर सरकार को पहल करनी होगी, ताकि युवाओं को चिट्टे की लत से बचाया जा सके। साल 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक रोहड़ू, जुब्बल और चिड़गांव पुलिस थाने में चिट्टे के 90 मामले दर्ज किए गए। बीते दो साल में चिट्टे के मामले में करीब 123 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इन लोगों से करीब सात सौ ग्राम चिट्टा पुलिस ने बरामद किया था।

इसके अलावा चिट्टा तस्करी मामले में अंतरर्राज्यीय शाही महात्मा गिरोह के करीब सरगना समेत 62 गुर्गे गिरफ्तार किए जा चुके हैं। संदीप शाह के गिरोह के कई लोग पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किए हैं।  रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव कोटखाई क्षेत्र के करीब दो सौ लोगों के खिलाफ चिट्टे के मामले दर्ज हैं। बीते चार साल में इस क्षेत्र के पांच युवाओं की ओवरडोज से जान तक जा चुकी है। 

2018 में पहली बार हुई थी चिट्टे से मौत
चिट्टे के नशे के कारण पहली बार मौत मार्च 2018 में एक युवती की कार के अंदर शिमला में हुई थी। युवती का शव उसके साथियों ने भेखलटी के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। साल 2024 को हाटकोटी के पास भटवाड़ी के एक युवक का शव पुलिस ने पुल के पास से बरामद किया था। पिछले साल अक्तूबर में रोहड़ू में ही एक युवक का शव घर के पास खेत में मिला था। उसके जेब से सीरिंज बरामद की गई थी। दो मामले चिड़गांव में नशे के ओवरडोज से मौत के सामने आ चुके हैं। जांच के बाद पुलिस ने तीन मामलों में उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले दर्ज किए हैं।

मौत का आंकड़ा अधिक, परिजनों को लोकलाज का भी डर
चिट्टे से मौत का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है, लेकिन परिजन बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं करवाते हैं। सैकड़ों युवाओं का प्रदेश व प्रदेश के बाहर नशा मुक्ति केंद्र में उपचार चल रहा है। लोग लोकलाज के कारण इसका सार्वजनिक तौर पर खुलासा नहीं करते। ऐसे में पुलिस व समाज के लिए चिट्टे को रोकना चुनौती बन चुका है।

कोई भी व्यक्ति चिट्टा समेत किसी भी नशे की अधिक मात्रा में डोज लेता है, तो इससे उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। जब कोई व्यक्ति पहली बार चिट्टे जैसा नशा अधिक मात्रा में ले, तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। नशे के शिकार युवाओं के परिजन नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाएं। चिट्टे का नशा इंजेक्शन के जरिये लेने से मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लोग मिलकर प्रयास करें, तभी युवा इस दलदल से बाहर निकल सकते हैं- डॉ. रविंद्र शर्मा, एमएस सिविल अस्पताल रोहड़ू

पुलिस लगातार नशे को रोकने के प्रयास कर रही है। पुलिस के साथ नशे की रोकथाम के लिए आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को खेलों में व्यस्त रखें। जांच में सामने आया कि अधिकांश बेरोजगार युवाओं का नशे की ओर अधिक रूझान हो रहा है। अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों और बाग-बगीचों में व्यस्त रखें। आसपास यदि कोई नशे का कारोबार कर रहा, तो पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें- प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal White poison about 200 youths jail in Rohru and Jubbal in 2 yearshindi news
Previous Article

हिमाचल: जिंदा महिला का कागजों में अंतिम ...

Next Article

हिमाचल: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Note
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 6 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    राजस्थान मौसम: 24 मई से फिर भीषण हीटवेव का अलर्ट, गर्मी बढ़ेगी

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Panipat
    हरियाणा

    Panipat: पानीपत में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Images (12)
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Update: ट्रांसफार्मर ठप होने से अंधेरे में हिमाचल, अब दो दिन बाद छह जिलों में आंधी और बारिश ...

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh में अनुबंधित डॉक्टरों को संशोधित स्टाइपेंड देने के आदेश जारी

    May 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • apple, himachal
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Doppler Radar Anti Hailgun: हिमाचल में सेब को ओलों से बचाएगी स्वदेशी डॉप्लर रडार एंटी हेलगन

  • Rohit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 80 शून्य छात्र संख्या वाले स्कूल बंद, 87 स्कूल होंगे मर्ज

  • raid in himachal
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una News: प्रतिबंधित दवा तस्करी में पकड़े गगरेट के पार्षद के घर में मिले 59 जिंदा कारतूस

Timeline

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • November 6, 2026

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • November 6, 2026

    Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • November 6, 2026

    Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At Home Catering in Diwali Offering

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best ...

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.