कांगड़ा: गगल एयरपोर्ट पर लावारिस बैग से हड़कंप, खाली कराया गया

Kangra: गगल एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, खाली करवाया
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, गगल (कागड़ा)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Apr 2026
कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 9:00 बजे लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन पूरा एयरपोर्ट खाली कराया गया।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 9:00 बजे लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन पूरा एयरपोर्ट खाली कराया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 एयरपोर्ट के वॉशरूम में एक नीले रंग का लावारिस बैग पाया गया। इसके बाद एहतियात पूरे एयरपोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया और कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मामले की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए परिसर को खाली करवाया और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए।















