Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›सरकाघाट के चोरी मामले की गुत्‍थी सुलझी

सरकाघाट के चोरी मामले की गुत्‍थी सुलझी

By hinditvnews
October 13, 2023
241
0
Sarkaghat

Mandi News: सरकाघाट के चोरी मामले की गुत्‍थी सुलझी, मुजफ्फरनगर का युवक निकला आरोपित; मोबाइल लोकेशन से दबोचा

मंडी के सरकाघाट के चोरी मामले की गुत्‍थी सुलझ गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी का पटाक्षेप कर आरोपित के क्वाटर से गहने व नकदी बरामद कर लिए हैं। आरोपित मोनू पुत्र सतपाल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुडाना तहसील के शोरों गांव का रहने वाला है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  1. आरोपित सरकाघाट में बीडीओ कार्यालय के समीप क्वाटर में रहता था।
  2. लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वीरवार सुबह उसे बीडीओ कार्यालय के समीप क्वाटर से धर दबोचा।

हिंदी टीवी संवाददाता, सरकाघाट। मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रिस्सा पंचायत के तंदोह छिंबा बल्ह की एक शिक्षिका के घर से दो दिन पहले एक प्रवासी कारपेंटर ने 10 लाख के गहने व नकदी चुराई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी का पटाक्षेप कर आरोपित के क्वाटर से गहने व नकदी बरामद कर लिए हैं।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आरोपित

आरोपित मोनू पुत्र सतपाल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुडाना तहसील के शोरों गांव का रहने वाला है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित सरकाघाट में बीडीओ कार्यालय के समीप क्वाटर में रहता था। शिक्षिका चंद्रकांता के घर उसने करीब पांच माह पहले दरवाजे खिड़की व अन्य फर्नीचर बनाने का काम किया था। इस दौरान करीब 15 दिन वह शिक्षिका के घर पर रहा था।

आरोपित को पहले से ही थी सारी जानकारियां

ड्यूटी जाते समय शिक्षिका घर की चाबी कहां रखती थी। वह इस बात से भलीभांति परिचित थे। मंगलवार को आरोपित ने शिक्षिका के स्कूल जाने के बाद चाबी से कमरे का दरवाजा खोल एक अलमारी में रखने गहने व दूसरी से 3000 रुपये नकदी चुरा ली थी। चोरी करने के बाद कमरे को ताला लगा चाबी उसी स्थान पर रख दी थी जहां शिक्षिका अकसर रखती थी। शिकायत मिलने के बाद सरकाघाट पुलिस ने मामले की जांच शुरु की तो शिक्षिका के बयान दर्ज किए।

शिक्षिका ने पड़ोस के किसी व्यक्ति पर नहीं जताया शक

शिक्षिका ने पड़ोस के किसी व्यक्ति पर कोई शक नहीं जताया था। पुलिस ने उससे घर की पहली मंजिल का काम करने वालों के बारे में जानकारी ली। शिक्षिका ने कारपेंटर मोनू के बारे में बताया कि पांच माह पहले उसने फर्नीचर का काम किया था। इसके बाद हरकत में आ पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली। मोनू के मोबाइल की लोकेशन शिक्षिका के घर के पास मिली। वह मंगलवार को शिक्षिका के घर के आसपास करीब एक घंटे तक मौजूद था।

बीडीओ कार्यालय के समीप क्वाटर से धर दबोचा

लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वीरवार सुबह उसे बीडीओ कार्यालय के समीप क्वाटर से धर दबोचा। कमरे की तलाशी लेने पर गहने व नकदी बरामद हो गए। पुलिस ने शिक्षिका को बुला गहनों और नकदी पहचान करवाई। शिक्षिका ने अपने गहने पहचान लिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

उसने अकेले ही चोर की वारदात को अंजाम दिया था। किसी को शक न होने इसलिए वह अपने घर भी नहीं गया,मगर मोबाइल लोकेशन से उसकी करतूत का भड़ाफोड़ हो गया। थाना प्रभारी सरकाघाट सुरेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

Share :
Tagsnew of himachal pradeshnews of mandi himachalnews of sarkaghat in mandi himachalnews of shimla
Previous Article

मुख्य संसदीय सचिव मामले में सुप्रीम कोर्ट ...

Next Article

आज साफ रहेगा मौसम,आने वाले दिनों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री ने BJP को लिया आड़े हाथ

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Cotton Kandy
    ऊनाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सावधान: कॉटन कैंडी में मिला खतरनाक केमिकल

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Pollution
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल ने अपने कंधों पर ली बढ़ते प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी

    December 7, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार को चुरा नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Xr:d:daf S4k5k9a:18,j:8643955324948948941,t:24031510
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रोहड़ू में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी ने सेब पर आयात शुल्क घटाया

    May 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (50)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: पर्यटन कारोबारियों को टैक्स में छूट और हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन की उम्मीद

  • himachal
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: सोलन में दत्यार के पास अखबार की गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत; तीन घायल

  • Hrtc Bus.
    दिल्लीलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: परिवहन विभाग जारी करेगा 1000 नए रूट परमिट – अग्निहोत्री

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.