Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

कुल्लूहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›हिमाचल: टूटा पुल, सीमेंट से भरा ट्रक गिरा, आवाजाही ठप

हिमाचल: टूटा पुल, सीमेंट से भरा ट्रक गिरा, आवाजाही ठप

By hinditvnews
April 12, 2025
39
0
Pul

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में टूटा पुल, सीमेंट से भरा ट्रक भी साथ गिरा, आवाजाही पूरी तरह से हुई ठप

हिंदी टीवी न्यूज़, बंजार (कुल्लू)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Apr 2025

Himachal Bridge Collapse: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार को जोड़ने वाले एनएच 305 पर बना मंगलौर का पुल रात के समय गिर गया।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हाईवे 305 को जोड़ने वाला बंजार का मैंगलोर पुल गिर गया है। जिस कारण हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि सीमेंट से लदा एक ट्रक पुल पर गुजरने से हाईवे का पुल धराशाही हो गया है। घटना शुक्रवार रात 3:30 बजे की बताई जा रही है।

डीडीएमए कुल्लू के अनुसार, एसडीओ बंजार (एनएच-305) टहल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए मशीनें तैनात की गई हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह पुल 1980 के आसपास बनाया गया था और यही मंडी और कुल्लू की सीमा को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। प्रशासन अस्थायी पुल या वैकल्पिक व्यवस्था की बात कर रहा है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इसमें कई दिन लग सकते हैं।
मंगलौर में पुल टूटने के बाद जहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। लोग व पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर खड्ड के आरपार हुए। इसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का काम जेसीबी लगातार शुरू कर दिया गया है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस बारे सूचित कर दिया है, जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ”विधानसभा क्षेत्र बंजार और सराज के बालीचौकी को आपस में जोड़ने वाले औट-लुहरी-रामपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 के ऊपर बने मंगलौर पुल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। मैंने सभी संबंधित अधिकारियों से बात कर निर्देश दिये हैं कि तत्काल अस्थाई निर्माण कर वैकल्पिक मार्ग बहाल किया जाए ताकि स्थानीय जनता और फंसे हुए पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी को भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेने और मार्ग बहाली कार्य में सहयोग करने को कहा है। संबंधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन को जल्द स्थाई समाधान निकालने का आग्रह किया है।”
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh Mangalore Bridge On Nh 305 In Kullu Got Collapsehindi newskullu news
Previous Article

जन्मदिन पर ज्वालामुखी मंदिर पहुंची सांसद इंदु ...

Next Article

कश्मीर के अखनूर सेक्टर में कुलदीप चंद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 6 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Lock
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने कमरे में बंद कर दिए उपप्रधान और वार्ड पंच

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • 700 anderson
    खेल

    IND vs ENG Live Score: जेम्‍स एंडरसन के 700 विकेट पूरे, बशीर ने लगाया पंजा; भारत की पहली पारी 477 ...

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गलत श्रेणी भरने पर हाईकोर्ट से मिली राहत

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    पंजाब

    Amritsar: प्लाईवुड मार्केट में आग, लकड़ियों के कारण तेज़ी से फैली, सभी दुकानें जल गईं

    February 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ambassadors Conference: कुल्लू में रूस सहित छह देशों के राजदूतों का सम्मेलन, सीएम

  • kull deshaara
    कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा शुरू, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते पहुंचे देवलू

  • Priyanka
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सरकार पर छाए संकट के बादल हटाने में बड़ा काम कर गईं प्रियंका गांधी

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.