Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›हिमाचल: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी चेहरा स्कैन से लगेगी

हिमाचल: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी चेहरा स्कैन से लगेगी

By hinditvnews
January 15, 2025
411
0
Manrega

हिमाचल: अब झपकती पलकें बताएंगी आप काम पर हैं… चेहरा स्कैन कर लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी

हिंदी टीवी न्यूज़, धर्मशाला Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jan 2025

प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हाजिरी लगाते समय झपकती पलकें बताएंगी कि आप काम पर हैं। प्रदेश में अब मनरेगा मजदूरों का चेहरा स्कैन कर हाजिरी लगेगी।

हिमाचल प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हाजिरी लगाते समय झपकती पलकें बताएंगी कि आप काम पर हैं। प्रदेश में अब मनरेगा मजदूरों का चेहरा स्कैन कर हाजिरी लगेगी। ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को एनएमएमएस (राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) साॅफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान एक साथ 10 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई जा सकेगी। इसके अलावा यह हाजिरी कार्यस्थल से 30 मीटर के दायरे में ही लग पाएगी।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मनरेगा कार्यों में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए अब योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी फेस रीडिंग के जरिये लगाई जाएगी। इसके लिए मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर हो रहे फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए एनएमएमएस सिस्टम का नया अपडेटेड वर्जन लांच किया गया है। इस अपडेटेड वर्जन में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से उन्हीं श्रमिकों की उपस्थिति लगेगी, जिनकी पलकें झपकेंगी। ऐसा नहीं होने पर उपस्थिति कॉलम में श्रमिक की फोटो अपलोड नहीं हो सकेगी।

फोटो खींच कर लगती थी हाजिरी
मौजूदा समय में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी कार्यस्थल पर फोटो खींचकर लगाई जाती है। लेकिन, ऐसे में कई शिकायतें मिल रही थीं कि हाजिरी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर घर बैठे लोगों को श्रमिक दिखाया जा रहा था। इसके अलावा कई श्रमिक मनरेगा मस्टररोल में पंजीकृत होने के बावजूद कार्य स्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि उनकी हाजिरी लग जाती है। इन्हीं अव्यवस्थाओं को देखते हुए अब फेस रीडिंग कर हाजिरी लगाने की नई व्यवस्था को अपनाया जा रहा है।

ऐसे लगाई जाएगी हाजिरी
राष्ट्रीय मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम नाम से बनाई गई विशेष एप में हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मनरेगा मस्टररोल में के पहले पन्ने पर दर्ज मजदूरों को एक साथ इकट्ठा किया जाएगा। उसके बाद मस्टररोल में दर्ज मजदूरों की उपस्थिति के अनुसार उनके कॉलम के आगे टिक किया जाएगा और उनकी फोटो खींची जाएगी। इस दौरान साॅफ्टवेयर मजदूरों की झपकती पलकों के साथ उनके सिरों की भी गिनती करेगा। जितने मजदूरों की हाजिरी पर टिक किया गया होगा, उतने ही लोगों की उपस्थिति जरूरी होगी।

मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने के लिए राष्ट्रीय मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इस सिस्टम के वर्जन को कुछ अपडेट किया गया है और अपडेट वर्जन में कुछ बदलाव हुए हैं, उन्हीं बदलावों के तहत अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगेगी।– चंद्रवीर सिंह, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: बद्दी की निजी कंपनी में आयकर ...

Next Article

हिमाचल: लकड़ी के बुरादे पर उगा टर्की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Note
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 3800 से ज्यादा पंचायत पद खाली, उपचुनाव का प्रस्ताव भेजा गया

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Ed
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: पंजाब काफिले में मिला कांगड़ा से गायब वाहन

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विश्लेषण: बंटती रेवड़ियों, बजट के असंतुलित बंटवारे ने भी किया बंटाधार, हिमाचल की खराब अर्थव्यवस्था बनी मुद्दा

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

    August 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 126 प्रधान और 156 उपप्रधान निर्विरोध तय

  • Robotic
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पहली बार रोबोटिक सर्जरी की ओर कदम

  • 12 08 2023 himachal cabinet meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक में डाॅक्टरों की मांगों सहित बजट घोषणाओं पर होगा फैसला

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.