Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Elpro International School Celebrates Remarkable CBSE Class 10 Results with a Perfect 500/500

  • India's Iconic Landmarks Glow in Teal Green for World Fragile X Awareness Day

  • Indo-Africa Cleft Conference 2026: Smile Train's Largest Regions Come Together to Share a Decade of Cleft Care Learning

  • Sky City Mall Brings the Spirit of Football to Life with an Immersive Fan Experience

  • Environmental CSR in India: Rs. 17,000 Crore Deployed Over A Decade, But Climate-Vulnerable Regions Remain Underfunded

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›जासूसी का खुलासा: सिरसा एयरबेस की जानकारी भेजी, फोन में मिले पाक नंबर और चैट-वीडियो

जासूसी का खुलासा: सिरसा एयरबेस की जानकारी भेजी, फोन में मिले पाक नंबर और चैट-वीडियो

By hinditvnews
May 20, 2025
237
0
Arrest

जासूसी का जाल: सिरसा एयरबेस और सेना की मूवमेंट की जानकारी भेजी, फोन में मिले पाकिस्तानी नंबर और चैट-वीडियो भी

हिंदी टीवी न्यूज़, तावडू/गुरदासपुर/चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Tue, 20 May 2025

सिरसा एयरबेस के फोटो भेजने वाले नूंह के युवक समेत तीन जासूस गिरफ्तार किए गए हैं। नूंह से दूसरी गिरफ्तारी हुई है, पंजाब से पकड़े गए दोनों आईएसआई को सूचनाएं भेजते थे।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सोमवार को तीन और लोगों को पकड़ा गया। इसमें एक हरियाणा के नूंह से और दो युवक पंजाब के गुरदासपुर से पकड़े गए हैं। नूंह से पकड़े गए युवक तारीफ ने पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के फोटो और वीडियो भेजे थे।

तावडू सदर थाने में तारीफ के अलावा पाकिस्तान उच्चायोग के दो कर्मचारियों आसिफ बलोच और जाफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तारीफ को सात दिन के रिमांड पर लिया है। गुरदासपुर से पकड़े गए सुखप्रीत सिंह और करणवीर सिंह भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दे रहे थे।

हरियाणा में लगातार जासूसों के पकड़े जाने पर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गृह विभाग की बैठक बुला ली है। इसमें सरकार खुफिया विभाग व पुलिस से जवाब मांगेगी कि समय रहते जासूसों का पता क्यों नहीं लग सका। हरियाणा में पिछले एक हफ्ते में पांच जासूस पकड़े जा चुके हैं।

पाकिस्तान उच्चायोग के दो अफसरों से जुड़ा था तारीफ
नूंह के डीसीपी हरेंद्र ने बताया कि हरियाणा पुलिस को केंद्रीय जांच एजेंसियों से इनपुट मिला था कि नूंह के गांव कांगरका का तारीफ व्हाट्सएप से पाकिस्तान उच्चायोग के दो कर्मचारियों असिफ बलोच और जफर से जुड़ा है। रविवार शाम चंडीगढ़ विशेष पुलिस बल और केंद्रीय जांच एजेंसी ने तारीफ को गांव बावला राधा स्वामी सत्संग के पास से हिरासत में लिया।

तारीफ के मोबाइल में थे पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर
आरोप है कि पुलिस को देखते ही तारीफ ने अपने मोबाइल से कुछ डिलीट करने का भी प्रयास किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर थे, जिसका कुछ डाटा डिलीट है। पुलिस के अनुसार तारीफ ने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किया था और उन्हें सिम दिए थे। उसने यह भी बताया कि उसे एक अधिकारी ने पैसे देकर संवेदनशील जानकारी भेजने को कहा था।

तारीफ पहले पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात आसिफ बलोच को सूचनाएं भेजता था। इसके बदले उसे रुपये मिलते थे। दिल्ली से आसिफ का तबादला होने पर पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दूसरे कर्मचारी जाफर को सूचनाएं भेजने लगा। उसने जाफर को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के फोटो व वीडियो भेजे थे। डीसीपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो दिन पहले नूंह से अरमान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

फोन में मिले पाकिस्तानी नंबर, चैट और वीडियो भी 
तारीफ के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबरों से चैटिंग और सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें व वीडियो मिले हैं। ये फोटो व वीडियो उसने पाकिस्तान के किसी नंबर पर भेजे थे। वह दो अलग-अलग सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तानियों के संपर्क में था। सूचना जिन दो लोगों को भेजी जा रही थी उनकी भी पहचान केंद्रीय जांच एजेंसियों ने कर ली है।

पाक से लौटने के बाद लोगों को वीजा दिलाने में लगा था 
तारीफ ने बताया कि जब वह पाकिस्तान से लौटा तो उच्चायोग कर्मी ने उसे फिर फोन किया और कहा कि कुछ लोगों को भेजो जिन्हें पाकिस्तानी वीजा की जरूरत हो, फिर हम पैसे आपस में बांट लेंगे। तारीफ के मुताबिक, मैंने वीजा के लिए 8-10 लोगों को उसके पास भेजा। हमने पैसे आपस में बांट लिए। उसी अधिकारी ने बाद में जफर से मिलवाया था।

आईएसआई से इनपुट साझा करने पर एक लाख रुपये मिले 
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सुखप्रीत और करनबीर ने पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अपने नेटवर्क के जरिये सेना से संबंधित सूचनाएं आईएसआई को मुहैया कराई, जिसके बदले में उन्हें एक लाख रुपये दिए गए। पुलिस ने उनके पास तीन मोबाइल फोन और 30 बोर के आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। दोनों नशा तस्करी के जरिये आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में आए थे।

अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब, यू-ट्यूबर्स के लिए तय होंगे नियम : पंवार 
रोहतक पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि यू-ट्यूबर्स के लिए भी दूसरे मीडिया कर्मियों की तरह नियम होने चाहिए। हर विषय पर गहराई से मंथन किया जाएगा और पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।

 

Share :
TagschandigarhGurdaspur Newshindi newspunjab news
Previous Article

ऑपरेशन सिंदूर: हरमिंदर साहिब में एयर डिफेंस ...

Next Article

ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस: पिता की तबीयत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Punjab Accident
    पंजाब

    Ludhiana News: जिम जा रही महिला हुई तेज रफ्तार कार का शिकार, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP Vidhansabha Live: ‘हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किराया न देने पर PWD रेस्ट हाउस अटैच करने के आदेश

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षक जींस और चटक रंग के कपड़े नहीं पहन सकेंगे

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Naina
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: नैना देवी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 सवार घायल

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मई के पहले 5 दिन में 28% ज्यादा बारिश, जानें हफ्ते का हाल

    May 6, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Driving Lisence
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में अब आरटीओ बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा सत्र: हिमाचल शिक्षा विभाग की छुट्टियों पर रोक, टूअर स्थगित

  • hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र दोपहर 2 बजे शुरू, सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर

Timeline

  • July 22, 2026

    Elpro International School Celebrates Remarkable CBSE Class 10 Results with a Perfect 500/500

  • July 22, 2026

    India's Iconic Landmarks Glow in Teal Green for World Fragile X Awareness Day

  • July 22, 2026

    Indo-Africa Cleft Conference 2026: Smile Train's Largest Regions Come Together to Share a Decade of Cleft Care Learning

  • July 22, 2026

    Sky City Mall Brings the Spirit of Football to Life with an Immersive Fan Experience

  • July 22, 2026

    Environmental CSR in India: Rs. 17,000 Crore Deployed Over A Decade, But Climate-Vulnerable Regions Remain Underfunded

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Elpro International School Celebrates Remarkable Cbse Class 10 Results With A Perfect 500/500

    Elpro International School Celebrates Remarkable CBSE Class 10 Results with a Perfect 500/500

    By hinditvnews
    July 22, 2026
  • India's Iconic Landmarks Glow In Teal Green For World Fragile X Awareness Day

    India's Iconic Landmarks Glow in Teal Green for World Fragile X Awareness Day

    By hinditvnews
    July 22, 2026
  • Indo Africa Cleft Conference 2026: Smile Train's Largest Regions Come Together To Share A Decade Of Cleft Care Learning

    Indo-Africa Cleft Conference 2026: Smile Train's Largest Regions Come Together to Share a Decade of ...

    By hinditvnews
    July 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.