Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी एमडी कोर्स करने की अनुमति, हाईकोर्ट का फैसला

हिमाचल: सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी एमडी कोर्स करने की अनुमति, हाईकोर्ट का फैसला

By hinditvnews
September 23, 2025
298
0
himachal high court

Himachal: सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी एमडी कोर्स पूरा करने की मिली अनुमति, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 23 Sep 2025

HP High Court : आयुष विभाग में नियुक्त आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें अब अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन, एमडी की डिग्री पूरी करने के लिए एक्सटेंशन का लाभ देने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने आयुष विभाग में नियुक्त आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (एएमओ) को अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन, एमडी की डिग्री पूरी करने के लिए एक्सटेंशन (समय विस्तार) का लाभ देने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने 15 फरवरी और 21 फरवरी के पत्रों को रद्द करते हुए राज्य और अन्य प्रतिवादियों को निर्देश दिया कि वे याचिकाकर्ता को अन्य समान रूप से स्थित व्यक्तियों की तरह ज्वाइनिंग के समय में विस्तार प्रदान करते हुए एमडी कोर्स पूरा करने की अनुमति दें।

न्यायालय ने माना कि याचिकाकर्ता की गलती केवल इतनी थी कि उसने विभाग के निर्देश का पालन करते हुए निर्धारित समय पर ज्वाइन किया। यह भेद करना कि वह ज्वाइन न करने के कारण एक सरकारी कर्मचारी बन गई है और इसलिए एक्सटेंशन की हकदार नहीं है, तर्कहीन है। याचिकाकर्ता जो चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान नई दिल्ली से द्रव्यगुण विज्ञान में एमडी कोर्स कर रही थी, ने 23 अगस्त 2023 के विज्ञापन के तहत आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन किया और 15 मार्च 2024 की अधिसूचना में अन्य उम्मीदवारों के साथ चयनित हुई।

अधिसूचना में चयनित उम्मीदवारों को 10 जून 2024 तक कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश था। एमडी कोर्स जारी होने के कारण याचिकाकर्ता ने अन्य उम्मीदवारों के साथ 26 मार्च 2024 को ज्वाइनिंग की समय सीमा बढ़ाने के लिए एक अभ्यावेदन दिया। हालांकि 10 जून 2024 तक कोई जवाब नहीं मिलने के कारण और अपनी नियुक्ति रद्द होने के डर से याचिकाकर्ता ने निर्धारित तिथि पर ज्वाइन कर लिया। याचिकाकर्ता के 10 जून 2024 को ज्वाइन करने के बाद आयुष विभाग ने 11 जून 2024 को एक पत्र जारी किया, जिसमें याचिकाकर्ता ने समान रूप से स्थित अन्य चयनित उम्मीदवारों को उनके एमडी कोर्स को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए ज्वाइनिंग के समय में विस्तार प्रदान करने की मांग की।

हालांकि विभाग ने याचिकाकर्ता को यह लाभ देने से मना कर दिया गया। विभाग ने तर्क दिया था कि ज्वाइन करने के बाद, वह एक सरकारी कर्मचारी बन गई है। इसलिए, लीव रूल्स (अवकाश नियमों) के तहत उपलब्ध छुट्टी के अलावा अन्य छुट्टी या अध्ययन अवकाश नहीं ले सकती। जबकि अन्य उम्मीदवारों ने जॉइन नहीं किया था, उन्हें फ्रेश कैंडिडेट (नए उम्मीदवार) माना जा रहा था। न्यायालय ने पाया कि याचिकाकर्ता ने केवल इसलिए ज्वाइन किया क्योंकि 10 जून 2024 तक उनके एक्सटेंशन के अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, जिससे उनकी नियुक्ति रद्द होने का खतरा था। कोर्ट ने कहा कि जब अन्य उम्मीदवारों को, जिन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। बाद में 1 जून 2024 के पत्र के माध्यम से एक्सटेंशन दिया गया, तो याचिकाकर्ता को समान उपचार से वंचित करना अनुचित और मनमाना है।


Share :
Tagshimachal newsHimachal Permission granted to complete MD course even after joining government jobhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर ...

Next Article

हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: अप्रैल में भी बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू बोले- 32 निकायों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Iit
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: IIT मंडी ने बनाई कृत्रिम त्वचा, ताप-दबाव महसूस होगा

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • cricket
    खेल

    Ind Vs Eng Live Score: लंच- पहले सेशन में भारत ने 31 ओवर में बनाए 103 रन, रोहित और शुभमन ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    पंजाब

    Ludhiana: डिफाल्टरों से मीटर काटने गए पॉवरकाम मुलाजिमों को लोगों ने पीटा

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Amritsar
    Chandigarh Newsपंजाब

    Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Transfer
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रशासनिक फेरबदल, कुल्लू को कार्यवाहक DC

  • Murder
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कार्मिक विभाग ने कठिन क्षेत्र उप कैडर के निर्देश जारी किए

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.