Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Global R&B Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

  • Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

  • Signify Strengthens Human-Wildlife Coexistence Efforts in Uttar Pradesh Through Flagship CSR Initiative, Har Gaon Roshan

  • Phoenix Marketcity Mumbai Takes Over Jagruti Nagar Metro Station

  • Qualitest Becomes QualityAI: The Trusted Assurance and Engineering Partner Across Every Stage of Enterprise AI

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather:भारी बारिश, अटल टनल में 3 फीट बर्फबारी, सड़कों पर मलबा

Himachal Weather:भारी बारिश, अटल टनल में 3 फीट बर्फबारी, सड़कों पर मलबा

By hinditvnews
March 20, 2026
121
0
Snow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश, अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी; यहां सड़क पर आया नाले का मलबा

हिंदी टीवी  न्यूज, शिमला, Published by: Megha Jain Updated Fri, 20 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार और रविवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे ऊपरी इलाकों में जनजीवन प्रभावित है।

वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को मंडी, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 23 मार्च को कुल्लू, सोलन और बिलासपुर में येलो अलर्ट रहेगा। शनिवार और रविवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है। वीरवार को कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा और शिमला जिला समेत अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ।

मनाली में 53, तीसा में 33 और सराहन में 32.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। वहीं केलांग, गोंदला और कुकुमसेरी में 10 से 13 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ।  मौसम के असर से सड़कों की आवाजाही प्रभावित रही। मनाली से केलांग के बीच केवल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही हो रही है, जबकि जलोड़ी दर्रा आंशिक रूप से प्रभावित है।

बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट : प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज किया गया। शिमला में 12.6, धर्मशाला में 17, भुंतर में 15.4 और ऊना में 17.6 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान नाहन में 21.8 रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अटल टनल में तीन फीट बर्फ, वाहनों की आवाजाही बंद 
वहीं, वीरवार शाम से ही मनाली में लगातार बारिश हो रही है, जबकि उन्हें इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है। अटल टनल रोहतांग में लगभग तीन फीट बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण लाहौल की ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मनाली से पलचान तक ही वाहनों को भेजा जा रहा है। इससे आगे सोलंगनाला तक सिर्फ फॉर बाई फॉर वाहन ही भेजे जा रहे है। इसके अलावा जगह जगह भूस्खलन से भी दिक्कतें बढ़ गई है। कुल्लू मनाली वामतट मार्ग पर अलेउ के समीप दंगा गिरने से सड़क अवरुद्ध है। इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया है।
मंडी के चलाल कैंची मोड़ पर मलबा गिरने से सड़क बाधित, एक घंटे तक लगा जाम
जालंधर-मंडी अटारी वाया धर्मपुर-कोटली सड़क पर चलाल कैंची मोड़ के पास शुक्रवार को अचानक सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोपहिया वाहन चालकों को भी रास्ता निकालना मुश्किल हो गया।
जाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन से जल्द राहत की मांग की। स्थानीय लोगों राजकुमार, संतोष कुमारी,  रामसिंह,  बबली देवी, कांता देवी,  मीना देवी ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। बरसात के मौसम में इस स्थान पर अक्सर मलबा गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे बार-बार यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग उठाई है। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बताया कि संबंधित निर्माण कम्पनी के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क को बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके।

कुल्लू के जच्छणी में सड़क पर आया नाले का मलबा, सड़क बंद
भुंतर-मणिकर्ण मुख्य सड़क में जच्छणी में सड़क पर नाले का मलबा आने से सड़क बंद हो गई है।  शुक्रवार सुबह नाले में आया मलबा सड़क पर आया, मलबे में एक कार भी फंस गई। इसके बाद वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। वहीं सैंज-सियूंड मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश से घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे बाधित, दो ट्रक फंसने से यातायात ठप
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने घुमारवीं-सरकाघाट स्टेट हाईवे पर यातायात  बुरी तरह प्रभावित  हुआ है। शुक्रवार सुबह हालात उस समय और गंभीर हो गए जब भारी वर्षा के कारण सड़क का एक हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया और दो भारी-भरकम ट्रक बीच सड़क में ही फंस गए। ट्रकों के फंसते ही हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश इतनी तेज थी कि प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए तत्काल सड़क बहाली का कार्य चुनौतीपूर्ण बन गया। कीचड़ और अत्यधिक फिसलन के कारण फंसे ट्रकों को निकालने में भी दिक्कतें पेश आईं। हालांकि हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्ग वाया मोरसिंघी की ओर डायवर्ट कर दिया, ताकि जाम में फंसे लोगों को कुछ राहत मिल सके। हाईवे के बंद होने का सबसे अधिक असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके।
Share :
TagsHeavy Rains Lash Himachal Pradesh Orange Alert Issued for Heavy Rainfall and Snowfall in three Districtshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

HP बजट सत्र: सीएम सुक्खू का विपक्ष ...

Next Article

Shimla: शिमला पहुंचे Rahul Gandhi, बहन Priyanka ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cricket
    खेल

    Ind Vs Eng Live Score: लंच- पहले सेशन में भारत ने 31 ओवर में बनाए 103 रन, रोहित और शुभमन ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: सीबीएसई स्कूलों में टीचर टेस्ट पर बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

    April 23, 2026
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: जेबीटी समेत 1,423 पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट देने की तैयारी

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1500rs
    हिमाचल प्रदेश

    HP 1500 Rupees Scheme : पंद्रह सौ रुपये के फार्म जमा करने के लिए लगी लाइनें, इतनी महिलाओं को मिली पहली किस्त

  • supremt court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कुंडू ने फैसले को वापस लेने की लगाई गुहार

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: छुट्टियों से पहले यूजी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा पूरा

Timeline

  • June 18, 2026

    Global R&B Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

  • June 18, 2026

    Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

  • June 18, 2026

    Signify Strengthens Human-Wildlife Coexistence Efforts in Uttar Pradesh Through Flagship CSR Initiative, Har Gaon Roshan

  • June 18, 2026

    Phoenix Marketcity Mumbai Takes Over Jagruti Nagar Metro Station

  • June 18, 2026

    Qualitest Becomes QualityAI: The Trusted Assurance and Engineering Partner Across Every Stage of Enterprise AI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Global R&b Superstar Trey Songz Live In Mumbai For An Exclusive Iconiq White Night

    Global R&B Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Kapiva Enters Clinical Care With Ayurveda Clinics, Building Adherence Led Treatment Models

    Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Signify Strengthens Human Wildlife Coexistence Efforts In Uttar Pradesh Through Flagship Csr Initiative, Har Gaon Roshan

    Signify Strengthens Human-Wildlife Coexistence Efforts in Uttar Pradesh Through Flagship CSR Initiative, Har Gaon Roshan

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.