Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

दिल्लीहरियाणा
Home›दिल्ली›Delhi:मेट्रो,ट्रेन,बस,फूड डिलीवरी की जानकारी

Delhi:मेट्रो,ट्रेन,बस,फूड डिलीवरी की जानकारी

By hinditvnews
September 7, 2023
454
0
Delhi News

Delhi: मेट्रो, ट्रेन, बस व फूड डिलीवरी से लेकर 8 से 10 तक के बीच की सभी जानकारी,कहां करें शिकायत; जानिए सबकुछ

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान तीन दिन क्या-क्या होगा। यानि क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। किन रास्तों से आपको सफर करने से बचना है। मेट्रो किस समय चलेगी। कहां-कहां बसें नहीं चलेंगी। इसके साथ ही फूड डिलीवरी भी किसी क्षेत्र में नहीं होगी। यह सभी जानकारी आपको हमारी इस खबर मिल जाएगी।

राजधानी दिल्ली में 10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारी पूरी हो गई हैं। दिल्ली में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। जी-20 सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। आयोजन स्थल के साथ-साथ पुलिस राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है।

पुलिस सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की तलाशी लेने के अलावा फ्लैग मार्च निकाल रही है। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर रही है। इन इलाकों की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। दिल्ली पुलिस, खुफिया एजेंसियों के साथ भारतीय सेना भी दिल्ली की सुरक्षा में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। उधर, जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शहर की तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा लिया।

आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान तीन दिन क्या-क्या होगा। यानि क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। किन रास्तों से आपको सफर करने से बचना है। मेट्रो किस समय चलेगी। कहां-कहां बसें नहीं चलेंगी। इसके साथ ही फूड डिलीवरी भी किसी क्षेत्र में नहीं होगी। यह सभी जानकारी आपको हमारी इस खबर मिल जाएगी।

आठ से दस तक सुबह चार बजे चलेगी मेट्रो
जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवा सभी लाइनों पर शुक्रवार से रविवार तक सुबह चार से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा, कानून, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर मेट्रो हर 30 मिनट में मिलेगी। इसके बाद संचालन सामान्य हो जाएगा।

पुलिस आयुक्त की सलाह पर मेट्रो ने लिया फैसला

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सम्मेलन को देखते हुए बुधवार सुबह डीएमआरसी को पत्र लिखकर कहा था कि सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मेट्रो सेवा सुबह चार बजे से शुरू की जाए। सुरक्षा, कानून, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 40 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी व कर्मचारी तैनात हैं, ऐसे में उन्हें अपने तय स्थान पर समय से पहुंचना है। उन्हें किसी तरह की परेशानी न आए इस वजह से सुबह चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू की जाए। ऐसे में डीएमआरसी ने गंभीरता को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई है।

केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

9 से 10 सितंबर तक सुरक्षा व्यवस्था के कारण केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। यहां यात्रियों को चढ़ने व उतरने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन आम यात्रियों के लिए खुले रहेंगे। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निर्देशित होने पर वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नई दिल्ली जिले में कुछ स्टेशनों पर प्रवेश व निकास को एक संक्षिप्त अवधि के लिए बंद किया जा सकता है।

मेट्रो स्टेशन पार्किंग रहेगी बंद

सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर सुबह 4 बजे से 11 सितंबर की दोपहर तक बंद रहेगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से इस स्टेशन पर पार्किंग के लिए नहीं आने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि मेट्रो सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में हर संभव सहयोग करें। स्टेशन कर्मचारियों के निर्देशों और अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

G-20 के दौरान 400 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 207 निरस्त

जी-20 के दौरान अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की समयसारिणी का पता करके ही निकलें। तीन दिनों तक दिल्ली छुट्टी पर रहेगी, साथ ही रेलगाड़ियां भी नहीं चलेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर 207 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 36 ट्रेनें न तो अपने निर्धारित स्टेशन से संचालित होंगी और न ही गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी। इसी तरह 15 ट्रेनों के स्टेशन में बदलाव किया गया है। 8 से 10 सितंबर के बीच 400 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। नई दिल्ली से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनें आनंद विहार रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होंगी। निरस्त रहने वाली ट्रेनों में ज्यादातर लोकल ट्रेनें शामिल हैं।

9 व 10 को नई दिल्ली क्षेत्र में नहीं चलेंगी बसें

जी-20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बस रूट शनिवार व रविवार को कई इलाकों में प्रभावित रहेंगे। डीटीसी की बसें रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर चलेंगी। इन बसों को दिल्ली से बाहर जाने की इजाजत होगी। हालांकि, इस दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में डीटीसी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में डीटीसी ने लोगों को यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलने को कहा है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के संबंध में यातायात सलाह के अनुसार संचालित किया जाएगा।

अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति

डीटीसी की मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क) दुर्गेश नंदिनी वार्ष्णेय ने बताया कि भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर 10 सितंबर तक किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मालवाहक वाहनों और बसों को छोड़कर सामान्य यातायात को रजोकरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा यातायात को अनिवार्य रूप से एनएच-48 से रावतुला राम मार्ग-ओलोफ पाल्मे मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। एनएच-48 पर धौला कुआं की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। वहीं, अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ऐसी सभी बसों का समापन रिंग रोड पर होगा। यात्रियों और बस चालक दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पर्यवेक्षक कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।

ई दिल्ली क्षेत्र में तीन दिन तक फूड डिलीवरी नहीं होगी

अगर आप नई दिल्ली इलाके यानी एनडीएमसी क्षेत्र में रह रहे हैं तो आपको तीन दिन तक घर का ही खाना खाना पड़ेगा। 8 से 10 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस फूड डिलीवरी की अनुमति नहीं देगी। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि फूड डिलीवरी बॉय नई दिल्ली क्षेत्र में नहीं आ सकेंगे। यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आवश्यक सेवाएं जैसे दवा, डाक, चिकित्सा सेवाएं और लैब को नमूने लेने की अनुमति होगी। इसके अलावा सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। लोगों से अपील है कि लोग इंडिया गेट, चिड़ियाघर और कर्तव्यपथ आने से बचें।

मैप माई इंडिया का इस्तेमाल करने की सलाह

सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण या विदेशी मेहमानों का काफिला गुजरने के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। लोग मैप माई इंडिया का मैप्पल एप डाउनलोड कर बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकते हैं। मैप माई इंडिया बंद रास्ते व क्षेत्र को छोड़कर गंतव्य स्थान तक पहुंचा देगा।

सुरक्षा नियम सभी पर लागू होंगे

जिन लोगों को नई दिल्ली क्षेत्र में आने की अनुमति होगी, उन सभी पर सुरक्षा नियम लागू होंगे। अगर किसी वीआईपी का काफिला गुजरेगा तो मीडियाकर्मी समेत सभी को रोक दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी सुरक्षा नियम भी लागू होंगे।

तीन दिन नई दिल्ली क्षेत्र में आने से बचें, रूट देखकर ही निकलें

जी-20 सम्मेलन को लेकर पुलिस नई दिल्ली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 12 बजे से प्रतिबंध लागू कर देगी। 10 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व बस अड्डे जाने वाले लोग टिकट या फिर आधार कार्ड से आवागमन कर सकते हैं। मीडियाकर्मियों समेत अन्य लोगों को नई दिल्ली में आने की अनुमति दी गई है, लेकिन तीन दिन तक नई दिल्ली इलाके में वीआईपी मूवमेंट रहेंगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि लोग बेवजह घर से न निकलें। लोग मंदिर, गुरुद्वारे व मस्जिद पैदल जा सकते हैं। पहचान साबित करने के बाद नई दिल्ली में रहने वाले लोगों को आने-जाने दिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त आलाप पटेल ने लोगों को मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की सलाह दी है।

इन बातों का रखे ध्यान

  • पर्याप्त समय लेकर चलें। अपने वाहन का इस्तेमाल न करें। मेट्रो सफर के लिए बेहतर रहेगी।
  • नई दिल्ली स्टेशन को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टी-3 के माध्यम से द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन से जोडने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (ऑरेंज लाइन) का इस्तेमाल करें।
  • अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सभी बसों का समापन रिंग रोड पर ही होगा।
  • दिल्ली में पहले से मौजूद बसें रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर के सड़क नेटवर्क पर संचालित होंगी। इन्हें दिल्ली से बाहर निकलने की अनुमति होगी।
  • नई दिल्ली में ऑटो व टैक्सी आवश्यक सर्विस को छोड़कर आने की अनुमति नहीं होगी।
  • एयरपोर्ट, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों को आवाजाही की अनुमति रहेगी।
  • नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।
  • स्थानीय निवासियों और अधिकृत वाहनों को नई दिल्ली जिले के भीतर आवागमन की अनुमति होगी।
  • नई दिल्ली जिले में होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउस कीपिंग, खानपान, अपशिष्ट प्रबंधन आदि से जुड़े वाहनों को सत्यापन के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • मालवाहक वाहनों और बसों को छोड़कर सामान्य यातायात को रजोकरी सीमा से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा, इस यातायात को अनिवार्य रूप से एनएच-48 से राव तुला राम मार्ग–पाल्मे मार्ग पर भेजा जाएगा। एनएच-48 पर धौला कुआं की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
  • 10 सितंबर बी सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियंत्रित क्षेत्र-दो में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड की ओर से शांति वन चौक, गीता कॉलोनी की ओर से आईटीओ, विकास मार्ग की ओर से राजघाट चौक, जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग, गुरु नानक चौक, मिंटो रोड की ओर से पूरी तरह बंद रहेंगे।

यहां बताएं अपनी परेशानी

लिस ने अपील की है कि आम जनता और वाहन चालक धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें। सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011–25844444 के माध्यम से अपडेट रहें।

Share :
Tagsdelhi bus informationdelhi food delivery informationdelhi metro train informationdelhi newsdelhi news of food deliverydelhi root diversionG-20 newsharyana news
Previous Article

G20 Summit: जयपुर-दिल्ली हाईवे से राजधानी में ...

Next Article

Instagram: रील के लिए कुत्ते को बीयर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Haryana
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा STF: गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, राणा-बंबीहा गैंग से कनेक्शन

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Haryana News
    हरियाणा

    हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल

    September 20, 2023
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • WEATHER
    हरियाणा

    Haryana Weather: बरसात से ठंडक बढ़ी, तेज हवाओं ने ठिठुराया

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Nia
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

    June 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

  • Congress 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा कांग्रेस की नई टीम का पहला इम्तिहान

  • Renuka Dham
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Renuka Dam: रेणुका बांध और सुरंगों की भूमि जांचने पहुंचे वैज्ञानिक, मिट्टी के 100 सैंपल जांच में पाए गए ठीक

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.