Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

  • FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non-Executive Director

  • Auspicious Muhurat 2026: Connect with Neo Astro's Astrologers When Planning New Beginnings

  • Knock on Wood Takes Bespoke Indian Furniture Craftsmanship to Luxury Projects Across the Middle East

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हिमाचल में सरकारी नौकरी के लिए एंटी चिट्टा टेस्ट अनिवार्य

Himachal: हिमाचल में सरकारी नौकरी के लिए एंटी चिट्टा टेस्ट अनिवार्य

By hinditvnews
May 11, 2026
134
0
Cm Sukhu

Himachal News: हिमाचल में सरकारी नौकरी करने के लिए एंटी चिट्टा टेस्ट करवाना अनिवार्य, सीएम सुक्खू ने किया एलान

हिंदी टीवी, शिमला । Published by: Megha Jain Updated Mon, 11 May 2026

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को ‘चिट्टा टेस्ट’ से गुजरना होगा।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टा कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती लत को लेकर राज्य सरकार अब बड़े स्तर पर सख्त कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में एंटी-ड्रग अभियान को नई दिशा देते हुए फैसला लिया गया है कि अब सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले अनिवार्य रूप से एंटी-चिट्टा टेस्ट करवाना होगा। भर्ती परीक्षा पास करने के बाद चयनित उम्मीदवारों की ड्रग स्क्रीनिंग की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और सरकारी संस्थानों में स्वच्छ कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की भी हर साल जांच करवाई जाएगी। सरकार इसके लिए संस्थानों के माध्यम से नियमित ड्रग स्क्रीनिंग तंत्र विकसित करने की तैयारी कर रही है।

अधिकारियों की एसीआर में जुड़ेंगे एंटी-ड्रग्स प्रदर्शन मानक
राज्य सरकार अब नशे के खिलाफ कार्रवाई को केवल पुलिस अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहती। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) में भी एंटी-ड्रग्स परफार्मेंस को शामिल किया जाएगा। यानी संबंधित जिले में चिट्टा तस्करी रोकने, जागरूकता बढ़ाने और नेटवर्क तोड़ने में अधिकारियों की भूमिका का मूल्यांकन होगा।

सरकार का मानना है कि प्रशासनिक जवाबदेही तय किए बिना इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर तक निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटी जाएंगी पंचायतें
प्रदेश में चिट्टा प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर पंचायतों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया जाएगा। जिन पंचायतों में नशे के मामले अधिक पाए गए हैं, वहां विशेष निगरानी और लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पंचायत चुनावों के बाद इन क्षेत्रों में दोबारा जनजागरूकता अभियान शुरू होगा।

स्कूलों और कॉलेजों में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से शिविर लगाएंगे। इनमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। सरकार इसे केवल कानून-व्यवस्था का नहीं बल्कि सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा मान रही है।

प्रतिबंधित दवाओं पर शिकंजा, कैमिस्ट और उद्योग रडार पर
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित दवाओं के निर्माण और बिक्री में शामिल उद्योगों तथा कैमिस्टों पर अब कठोर कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्त करने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक के कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल प्रशासन को संयुक्त जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में लंबे समय से यह आरोप लगते रहे हैं कि कुछ प्रतिबंधित दवाएं चिट्टा नेटवर्क तक पहुंच रही हैं। अब सरकार सप्लाई चेन पर ही रोक लगाने की रणनीति पर काम कर रही है।

विभिन्न विभागों के करीब 90 कर्मचारी बर्खास्तगी की जद में
राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि चिट्टा तस्करी या नशे से जुड़े मामलों में शामिल पाए गए विभिन्न विभागों के करीब 90 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनमें कुछ मामलों में विभागीय जांच पूरी हो चुकी है, जबकि कई मामलों में अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। सरकार ऐसे कर्मचारियों को सेवा से हटाने की तैयारी कर रही है ताकि सरकारी तंत्र में गलत संदेश न जाए। सूत्रों के अनुसार पुलिस, शिक्षा, परिवहन और अन्य विभागों के कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं।

चिट्टा कारोबारी की सूचना देने पर अब 20 हजार रुपये इनाम
सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सूचना देने वालों के इनाम की राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सरकार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही चिट्टा नेटवर्क को तोड़ा जा सकता है। पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

जमानत पर छूटने वाले तस्करों पर भी होगी कड़ी नजर
मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि कानून का सहारा लेकर बार-बार रिहा होने वाले तस्करों के खिलाफ भी नई रणनीति तैयार की जा रही है। सरकार उनकी अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई कर सकती है। इसके अलावा ऐसे लोगों की वित्तीय जांच, संपत्ति का रिकॉर्ड और नेटवर्क से जुड़े लोगों की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। सरकार इसे ‘आर्थिक कमर तोड़ो अभियान’ के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

सामाजिक आंदोलन बनाने की तैयारी
राज्य सरकार अब नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस कार्रवाई नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है। पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को जोड़कर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर काम करना होगा और चिट्टा नेटवर्क के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी।

Share :
Tagshimachal government job chitta test mandatory ndps cm sukhu pc in shimlahimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Shimla News: शिमला में चिट्टे के साथ ...

Next Article

Punjab: सीएम मान के भाई भाजपा में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather update
    JaipurRajasthanWeather

    Rajasthan Weather: पारा 30° पार, कल से बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में अलर्ट

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • dalle
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: गोदामों में पहुंचीं 1.60 लाख क्विंटल दालें

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala news
    Uncategorizedखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: नहीं मिल रहे हैं टिकट,

    September 20, 2023
    By hinditvnews
  • Govinda
    फ़िल्ममनोरंजन

    Govinda Health Update: कब मिलेगी गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी?

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला पहुंचे Rahul Gandhi, बहन Priyanka Gandhi के घर ठहरेंगे

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 bjp logo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: एक गुट सांसदों को कमान, दूसरा बिंदल की सरदारी की चाह, तीसरा खामोश

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

  • Shimla1
    manaliधार्मिकहिमाचल प्रदेश

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 11,000 दीयों की रोशनी से जगमगाएगा मनाली शहर

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

Timeline

  • September 24, 2026

    Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

  • September 24, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

  • September 24, 2026

    FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non-Executive Director

  • September 24, 2026

    Auspicious Muhurat 2026: Connect with Neo Astro's Astrologers When Planning New Beginnings

  • September 24, 2026

    Knock on Wood Takes Bespoke Indian Furniture Craftsmanship to Luxury Projects Across the Middle East

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

    Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to ...

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non Executive Director

    FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non-Executive Director

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.