Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

किन्नौरहिमाचल प्रदेश
Home›किन्नौर›Kinnaur: अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच

Kinnaur: अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच

By hinditvnews
September 13, 2023
547
0
Kinnaur

Kinnaur News: अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच और आसान, केंद्रीय मंत्री ने किया मलिंग-चांगो सड़क का लोकार्पण

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को किन्नौर जिले के मलिंग से चांगो तक बनी करीब 26 किलोमीटर सड़क का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।

अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच और आसान हो जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को किन्नौर जिले के मलिंग से चांगो तक बनी करीब 26 किलोमीटर सड़क का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। इस मार्ग के बनने से मलिंग में दशकों से चली आ रही भूस्खलन की समस्या से जहां निजात मिलेगी। वहीं पूह, काजा, लाहौल स्पीति के हजारों ग्रामीणों सहित सेना और देश-विदेश के पर्यटकों को सुगम सफर का अनुभव होगा। दरअसल साल 2004 में यंगथंग-चांगो सड़क भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गई थी।उसके बाद मलिंग-चांगो सड़क से ही सीमा तक सेना के वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि, सड़क तंग होने के कारण स्थानीय लोगों और सेना के काफिले को गुजरने में दिक्कत आती थी। इसे देखते हुए बीआरओ ने अब मलिंग से चांगो तक 190 करोड़ की लागत से करीब 26 किलोमीटर सड़क को चकाचक कर दिया है। इसमें क्रैश बैरियर लगाने, सड़क को चौड़ा करने और टारिंग का कार्य किया गया है। अब आसानी से सेना के वाहन सीमा तक पहुंच सकेंगे।

स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। मलिंग के पास अकसर भूस्खलन होता था, जिस कारण आए दिन यहां एनएच पांच बाधित हो जाता है। ऐसे में सीमा पर तैनात जवानों, पूह खंड की चार पंचायतों और काजा स्पीति के हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए बीआरओ ने मलिंग से चांगो तक नई सड़क बनाने का खाका तैयार किया। अप्रैल 2021 में सड़क निर्माण शुरू हुआ। अगस्त माह में इस सड़क का निर्माण पूरा कर लिया था।

मंगलवार को मलिंग में आयोजित सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय सेना के 136 ब्रिगेड कमांडर पूह आरपी सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सड़क निर्माण पर सीमावर्ती इलाकों के लोगों को बधाई दी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर प्रवीन कुमार पंकज, सेक्टर इंचार्ज कैप्टन विवेक पुन्या, कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, बीआरओ के ओसी 108 आरसीसी समदू राजकुमार प्रकाश ने बताया कि बीआरओ ने विकट परिस्थितियों के बावजूद भी सीमावर्ती इलाके में सड़कों का जाल बिछाया है। वैकल्पिक सड़क बनने से हजारों ग्रामीण, सेना के जवान और देश-विदेश से यहां आने वाले पर्यटकों को इस मार्ग का लाभ मिलेगा।

 

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshkinnaur newsnews ofnews of kinnaurshimla newws
Previous Article

लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका

Next Article

प्रियंका ने प्रभावितों को गले लगा,बांटा दर्द

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मानसून तेज, शिमला में झमाझम बारिश; 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल

    August 31, 2026
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते में परिणाम

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Kinnar
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर कैलाश यात्रा: भावुक हुए श्रद्धालु, भक्ति में लीन दर्शन

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जल शक्ति विभाग में नहीं होगी ठेका भर्ती, 4,852 पद होंगे भरे

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नवंबर में धर्मशाला में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    October 20, 2026
    By hinditvnews
  • Cps Appointment Case Decision
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CPS Case: 2005 में एक्ट निरस्त हुआ तो 2006 में नया बना,

    November 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अपडेट: 6 दिन बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

  • Ashish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम सुक्खू पर बयानबाजी का मामला

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भरमौर में दर्दनाक सडक़ हादसा, मैनेजर की मौत

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.