Shimla News: चमियाना अस्पताल का AIMSS ऐप लॉन्च, घर बैठे देखें OPD शेड्यूल

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना का AIMSS ऐप लॉन्च, घर बैठे जानें किस दिन कौन डॉक्टर बैठेगा OPD में
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 08 Jul 2026
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना ने मरीजों की सुविधा के लिए एम्स शिमला मोबाइल ऐप तैयार किया है। ऐप के जरिए मरीज घर बैठे डॉक्टरों की ओपीडी, टेस्ट रिपोर्ट, अस्पताल का मैप, विभागों और इमरजेंसी के संपर्क नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
मरीज अब घर में बैठे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के चिकित्सकों और अन्य सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे। मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल की ओर से एआईएमएसएस शिमला एप तैयार किया है। एप को फोन में गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर आसानी से अस्पताल की जानकारी ली जा सकेगी। एप से मरीज चिकित्सकों की उपस्थिति के बारे में भी पता लगेगा। साथ ही कौन चिकित्सक किस दिन ओपीडी में रहेगा इसका मरीज आसानी से पता कर सकेंगे।
गौरतलब है कि चमियाना अस्पताल में प्रदेशभर से मरीज आते हैं। मरीज को विभागों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो वह भी आसानी से मिलेगी। एप में अस्पताल के नंबर के अलावा विभागों के फोन नंबर भी दिए हैं। पहली बार इस प्रकार की सुविधा प्रदेश में अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी है। इमरजेंसी ही नहीं वार्ड के नंबर भी एप में मिलेंगे।















