बदरीनाथ: चढ़ावा हेराफेरी में BKTC के कई कर्मचारी रडार पर, CCTV में संदिग्ध हरकतें

Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर, CCTV में दिखीं संदिग्ध हरकतें
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, चमोली । Published by: Megha Jain Updated Tue, 14 Jul 2026
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया। वहीं अब 25 जून की फुटेज में आरोपी के साथ दिखे अन्य कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं।
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी कर्मचारी के साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी गणना कक्ष में संदिग्ध हरकत करते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने सभी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।















