Uttarakhand: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को रफ्तार, 235 करोड़ की योजना शुरू

Uttarakhand: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Jul 2026
हरिद्वार गंगा तट के प्रमुख क्षेत्रों के पुनर्विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 235 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की हरिद्वार गंगा कॉरिडोर महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत पहले चरण विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।















