चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

चंबा: तीसा में नौ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, खखड़ी बांध साइट संपर्क मार्ग पर एसटीएफ ने पकड़ा
हिंदी टीवी न्यूज, चंबा। Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 Oct 2026
एसटीएफ की टीम ने मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे गुप्त सूचना के आधार पर तीसा के खखड़ी बांध साइट संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा में एसटीएफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 9 किलो 28 ग्राम चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (32) निवासी गांव मंडका डाकघर थल्ली तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटीएफ नॉर्थ रेंजलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की आगामी जांच एएसआई परमेश शर्मा कर रहे हैं।















