Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dehradun: पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 3000 मीटर रनवे से उड़ेंगे बड़े विमान

  • Uttarakhand: जौनपुर ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल, टिहरी के सभी ब्लॉकों पर पार्टी का कब्जा

  • हिमाचल: विधानसभा में 13 विधेयक पेश, सीएम के आग्रह पर विपक्ष सहमत

  • Himachal: गगल एयरपोर्ट विस्तार को हाईकोर्ट की मंजूरी, सरकार को अहम निर्देश

  • Himachal: हेड टीचर पदोन्नति के लिए TET अनिवार्य, 30 नवंबर से पहले होंगे वार्षिक समारोह

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सर्दियों में नहीं होगी बिजली की किल्लत, 1800 लाख यूनिट खरीदेगा बैंकिंग से

हिमाचल: सर्दियों में नहीं होगी बिजली की किल्लत, 1800 लाख यूनिट खरीदेगा बैंकिंग से

By hinditvnews
November 18, 2026
8
0
Bijli

सर्दियों में नहीं होगा बिजली संकट: हिमाचल बैंकिंग पर लेगा 1,800 लाख यूनिट, निविदा प्रक्रिया शुरू

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 18 Nov 2026

प्रदेश में इन दिनों रोजाना करीब 280 से 300 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है, जबकि खपत 380 लाख यूनिट से अधिक है। इस व्यवस्था के तहत हिमाचल दूसरे राज्यों से बिजली लेगा और गर्मियों में बढ़े हुए उत्पादन के दौरान निर्धारित मात्रा में वापस करेगा।

हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के दौरान बिजली संकट से निपटने के लिए राज्य बिजली बोर्ड ने एडवांस पावर बैंकिंग व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी है। 16 नवंबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत हिमाचल दूसरे राज्यों से बिजली लेगा और गर्मियों में बढ़े हुए उत्पादन के दौरान निर्धारित मात्रा में वापस करेगा। बोर्ड ने इसके लिए ऊर्जा निदेशालय के माध्यम से प्रतिस्पर्धी बोली के आधार पर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैंकिंग व्यवस्था को फिर अपनाने का फैसला
सर्दियों में नदियों का जल प्रवाह कम होने से जलविद्युत उत्पादन घट जाता है, जबकि ठंड के कारण घरेलू व व्यावसायिक खपत बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए बोर्ड ने पहले बंद की गई बैंकिंग व्यवस्था को फिर अपनाने का फैसला लिया है। योजना के तहत जनवरी 2027 में शाम छह बजे से रात 12 बजे तक 50 मेगावाट पीक बिजली ली जाएगी। इसके बदले 16 जून से 15 जुलाई 2027 तक रात के निर्धारित समय में 40 मेगावाट यानी कुल 96 लाख यूनिट बिजली वापस करनी होगी। बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी ने बताया कि प्रतिस्पर्धी बोली और ई-रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से बैंकिंग प्रस्ताव तय किए जाएंगे।

नवंबर से अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से ली जाएगी बिजली
नवंबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में 200 मेगावाट राउंड-द-क्लॉक बिजली ली जाएगी। मार्च 2027 के पहले पखवाड़े में 100 मेगावाट और अप्रैल के पूरे महीने में 100 मेगावाट बिजली प्राप्त करने की योजना है। इन अवधियों में कुल 1,800 लाख यूनिट बिजली ली जाएगी, जिसके बदले 16 जुलाई 2027 से सितंबर के दूसरे सप्ताह तक 1,836 लाख यूनिट राउंड-द-क्लॉक बिजली लौटानी होगी।

बिजली वापस न करने पर चुकाना होगा अतिरिक्त भुगतान
बैंकिंग व्यवस्था में बिजली लेने और वापसी का पूरा हिसाब रखा जाएगा। अनुबंध अवधि पूरी होने पर संबंधित ट्रेडर या यूटिलिटी अंतिम ऊर्जा खाता तैयार करेगी। यदि बोर्ड किसी कारणवश बैंक की गई बिजली वापस नहीं कर पाता है, तो उसे इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) की दर के साथ दो रुपये प्रति किलोवाट घंटा अतिरिक्त जोड़कर वित्तीय भुगतान करना होगा।

रोजाना 80 से 100 लाख यूनिट बिजली की कमी
प्रदेश में इन दिनों रोजाना करीब 280 से 300 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है, जबकि खपत 380 लाख यूनिट से अधिक है। प्रतिदिन हो रही 80 से 100 लाख यूनिट की कमी को पूरा करने के लिए बोर्ड ओपन मार्केट से बिजली खरीद रहा है। मानसून में सामान्य से करीब 11 फीसदी कम बारिश होने से कई परियोजनाओं का उत्पादन 25 से 30 फीसदी तक घट गया है।

 

Share :
Tags800 lakh units through banking arrangementhimachal pradeshhindi newsNo electricity crisis in winter: Himachal to draw 1shimla news
Previous Article

हिमाचल विधानसभा: सत्र के तीसरे दिन सुक्खू-जयराम ...

Next Article

हिमाचल: बढ़ी ठंड, 8 स्थानों पर पारा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Xr:d:DAFsKnoJtM8:1533,j:5937291865263438438,t:24031414
    cricketखेलदिल्ली

    भारत-अफगानिस्तान T20: दिल्ली में आज मैच, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    September 17, 2026
    By hinditvnews
  • Radhakishan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 10 जुलाई को उपराष्ट्रपति का दौरा, तैयारियों की आज समीक्षा

    July 6, 2026
    By hinditvnews
  • Notapa
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: भीषण गर्मी और लू, कई शहरों में पारा 45 डिग्री पार

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अफसर से 1.18 करोड़ की ठगी

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Bricks
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ईंटें महंगी, घर बनाना हुआ और खर्चीला

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Dead body
    पंजाब

    पटियाला: विवाद के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

    November 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • priyanks gandhi news today
    manaliशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका

  • himachal school news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: नए सत्र से स्कूलों की समयसारिणी और छुट्टियों में बदलाव की तैयारी

  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: नंबर ब्लॉक के नाम पर ठगी, कॉल से लोगों को डराया जा रहा

Timeline

  • November 19, 2026

    Dehradun: पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 3000 मीटर रनवे से उड़ेंगे बड़े विमान

  • November 19, 2026

    Uttarakhand: जौनपुर ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल, टिहरी के सभी ब्लॉकों पर पार्टी का कब्जा

  • November 19, 2026

    हिमाचल: विधानसभा में 13 विधेयक पेश, सीएम के आग्रह पर विपक्ष सहमत

  • November 19, 2026

    Himachal: गगल एयरपोर्ट विस्तार को हाईकोर्ट की मंजूरी, सरकार को अहम निर्देश

  • November 19, 2026

    Himachal: हेड टीचर पदोन्नति के लिए TET अनिवार्य, 30 नवंबर से पहले होंगे वार्षिक समारोह

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    Dehradun: पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 3000 मीटर रनवे से उड़ेंगे बड़े विमान

    By hinditvnews
    November 19, 2026
  • Bjp

    Uttarakhand: जौनपुर ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल, टिहरी के सभी ब्लॉकों पर पार्टी का कब्जा

    By hinditvnews
    November 19, 2026
  • Cm

    हिमाचल: विधानसभा में 13 विधेयक पेश, सीएम के आग्रह पर विपक्ष सहमत

    By hinditvnews
    November 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.