Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें खारिज, सैनी बोले- पीएम किसी से भी मिल सकते हैं

  • पंचकूला कोर्ट का फैसला: पूर्व डीएसपी आत्महत्या मामला: सभी 13 आरोपी बरी

  • हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को होंगे बंद, श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड

  • Dehradun: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी, संकल्प लेकर आगे बढ़ें युवा

  • Dehradun: हरिद्वार रोड पर हादसा, एमडीडीए अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध कर्मियों के बराबर वेतन देने की तैयारी

हिमाचल: एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध कर्मियों के बराबर वेतन देने की तैयारी

By hinditvnews
February 8, 2024
302
0
08 02 2024

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते कई वर्षों से सेवाएं दे रहे एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध कर्मचारियों के बराबर वेतन मिल सकता है। बुधवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए चार विकल्पों पर आधारित प्रस्ताव तैयार किया गया है। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध कर्मियों को वेतन देने के अलावा वेतनमान बढ़ोतरी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं देने, शिक्षकों के साथ हर वर्ष किए जाने वाले करार की प्रक्रिया को समाप्त करने और सुप्रीम कोर्ट में नियमितीकरण नीति का पक्ष रखने का भी विकल्प तैयार किया है। शिक्षकों के कानूनी मामलों को लेकर विधि विभाग और वित्तीय प्रबंधन को लेकर वित्त विभाग से भी चर्चा करने का फैसला लिया गया है। सब कमेटी के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी देने के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इन शिक्षकों का मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट तक गया है। इसका समाधान कैसे निकाला जाए। इस पर विचार किया गया। विधि विभाग से इसको लेकर राय ली जाएगी। वित्तीय प्रबंधन करने के लिए वित्त विभाग से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों को अनुबंध कर्मियों के मुकाबले कम वेतन मिलता है। इस बाबत स्थायी समाधान करने के लिए प्रयास जारी है। सरकार शिक्षकों के मामले को लेकर सकारात्मक फैसला ही लेगी। उन्होंने कहा कि एसएमसी शिक्षकों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया है कि सरकार की मंशा को समझा जाए।

एसएमसी शिक्षक आज से पेन डाउन स्ट्राइक पर
सरकारी स्कूलों में 15-15 साल से रिक्त पदों पर तैनात एसएमसी शिक्षकों ने नियमितीकरण और नियमित किए जाने के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग को लेकर राजधानी में जारी क्रमिक अनशन के बाद वीरवार से शिक्षक पढ़ाने का काम बंद कर देंगे। प्रदेश भर में सेवारत करीब 2,500 शिक्षक अपनी मांग और आंदोलन की पूर्व में तय की गई रूपरेखा में वीरवार से पेन डाउन स्ट्राइक शुरू करेंगे। वे स्कूल में जाएंगे, पर पढ़ाने का कार्य नहीं करेंगे। संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा और प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि कल से शिक्षक पढ़ाने का कार्य नहीं करेंगे। शिमला में सीटीओ के बाहर अपनी मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन को जारी रखा जाएगा। इन शिक्षक नेताओं ने कहा कि उनकी मांग को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी की सचिवालय में बुधवार को बैठक होने की सूचना है। इसके लिए उन्होंने सरकार और कमेटी में शामिल शिक्षा मंत्री अन्य मंत्रियों का आभार जताया है। संघ नेताओं ने कहा इस बैठक में उनके हक में कोई फैसला हुआ है या नहीं इसकी सरकार की ओर से संघ को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। इसलिए उनका यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। सरकार इस मामले पर फैसला लेगी और सीधे उनसे बात करेगी, उसके बाद ही आंदोलन में कोई बदलाव किया जा सकता है। वे अपनी इस सालों से लंबित मांग को मनवाने के लिए आंदोलन को यूं ही जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के दूर दराज क्षेत्रों में रिक्त पदों पर सेवाएं दे रहे एसएमसी स्कूल शिक्षक वीरवार से पढ़ाने का कार्य नहीं करेंगे। एसएमसी शिक्षकों ने 27 जनवरी से सीटीओ के बाहर क्रमिक अनशन शुरू किया था। इस बीच बर्फबारी, तूफान बारिश के बीच भी शिक्षक हवा घर में क्रमिक अनशन पर डटे रहे। यही क्रम आगे भी जारी रहेगा।
Share :
Tagsएसएमसी और कंप्यूटरहिमाचल
Previous Article

Himachal Budget 2024: आर्थिक संकट से जूझते ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल के राशन डिपुओं में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा में कमजोर संगठन,शिमला में अति उत्साह से हुई कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • cmsukhu
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले-आपदा से 10 हजार करोड़ का नुकसान, प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद

    August 19, 2023
    By hinditvnews
  • Dil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एक ब्रेन डेड मरीज दे सकता है आठ लोगों को नई जिंदगी

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Bank
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: विजिलेंस जांच में नया खुलासा, बीओडी बैठक में भी था लोन मामला

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2025: पंजाब किंग्स का धर्मशाला में अभ्यास शिविर, 2 से 6 मार्च

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी वाहन पंजीकरण केस में आरोपी गौरव सोलन से गिरफ्तार

    May 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Vot
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्यसभा की एक सीट के लिए विधानसभा परिसर में मतदान, दो प्रत्याशी मैदान में

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक शुरू

  • 1 9
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रोड टैक्स में भारी कटौती; हिमाचल सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, सात दिन में मांगी आपत्तियां

Timeline

  • August 10, 2026

    भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें खारिज, सैनी बोले- पीएम किसी से भी मिल सकते हैं

  • August 10, 2026

    पंचकूला कोर्ट का फैसला: पूर्व डीएसपी आत्महत्या मामला: सभी 13 आरोपी बरी

  • August 10, 2026

    हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को होंगे बंद, श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड

  • August 10, 2026

    Dehradun: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी, संकल्प लेकर आगे बढ़ें युवा

  • August 10, 2026

    Dehradun: हरिद्वार रोड पर हादसा, एमडीडीए अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nayab

    भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें खारिज, सैनी बोले- पीएम किसी से भी मिल सकते हैं

    By hinditvnews
    August 10, 2026
  • Himachal High Court

    पंचकूला कोर्ट का फैसला: पूर्व डीएसपी आत्महत्या मामला: सभी 13 आरोपी बरी

    By hinditvnews
    August 10, 2026
  • Hemkund

    हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को होंगे बंद, श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड

    By hinditvnews
    August 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.