Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab News: शंभू बार्डर पर शांति कायम, किसान रस्सी बांध कर दे रहे पहरा; रास्ता बंद होने से आम जनता को हो रही भारी परेशानी

Punjab News: शंभू बार्डर पर शांति कायम, किसान रस्सी बांध कर दे रहे पहरा; रास्ता बंद होने से आम जनता को हो रही भारी परेशानी

By hinditvnews
February 20, 2024
284
0
Farmer Protest

शंभू बॉर्डर से पहले बांधी गई रस्सी के आगे कई बुजुर्ग व युवा पहरा देते रहे और लाउड स्पीकर की मदद से सभी को आगे न जाने की लगातार अपील करते रहे ताकि माहौल खराब न हो सके। शंभू बार्डर पर मौजूद अन्य जत्थेबंदियों से रविवार चंडीगढ़ मीटिंग के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि हम कल की मीटिंग से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।पटियाला)। एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन आठवें दिन में प्रवेश कर गया है। बीते दो दिनों से शंभू बार्डर पर शांति कायम है। अब तक किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच चार बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन इसका कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है। रास्ता बंद होने की वजह से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान रस्सी बांध कर दे रहे पहरा

वहीं सोमवार को भी बॉर्डर से पहले बांधी गई रस्सी के आगे कई बुजुर्ग व युवा पहरा देते रहे और लाउड स्पीकर की मदद से सभी को आगे न जाने की लगातार अपील करते रहे ताकि माहौल खराब न हो सके।

शंभू बार्डर पर मौजूद अन्य जत्थेबंदियों से रविवार चंडीगढ़ मीटिंग के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि हम कल की मीटिंग से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने पांच फसलों की बात की है, जबकि हमारी 23 फसलों सहित अन्य मांगें भी हैं जो सरकार नहीं मान रही। सरकार समय आगे बढ़ा कर आचार संहिता लगाने का इंतजार कर रही है अगर कोई भी फैसला नहीं होता तो हम दिल्ली कूच करेंगे ही करेंगे।

क्या कहते हैं किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन एकता प्रदेश उपाध्यक्ष गुरध्यान सिंह सिऊणा ने बताया कि हमें आदेश मिला है कि रस्सी के उसपार हरियाणा की तरफ नहीं जाना है और वह पंजाब के शंभू बार्डर पर रुककर शांति प्रिय अंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा व केंद्र सरकार की तरफ से लगाए गए अर्धसैनिक बलों के विरोध में बताया कि हमें दुशमन समझ कर गोले बरसाए जाते रहे हैं जो सरासर गलत है।

हमारे नेता युवाओं को भी समझा रहे हैं कि जब तक वार्ता मुक्कमल न हो जाए आगे नहीं, जाना उसके बावजूद भी नौजवानों को उकसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार जो केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग हुई है उससे हम बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने चार फसलों की बात की है जबकि हमारी मांग केवल एमएसपी तक नहीं है और भी कई मांगे हैं जो सरकार नहीं मान रही।

सरकार समय आगे बढ़ा कर कोड ऑफ कन्डक्ट लगाने का इंतजार कर रही है लेकिन नौजवानों के जोश को काबू में नहीं रखा जा सकता अगर कोई भी फैसला नहीं होता तो हम दिल्ली कूच करेंगे ही करेंगे। किसान नेता गुरध्यान सिंह ने बताया कि मंगलवार को शाम पांच बजे खन्नौरी बार्डर पर किसान नेता आगे की कार्रवाई करने के साथ प्रैस को ब्यान जारी करेंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

खनौरी बार्डर पर माहौल शांत, कटीली तारें बिछाईं

खनौरी बार्डर पर सोमवार को भी बेशक माहौल पूरी तरह से शांति बरकरार रही, लेकिन नौजवानों का जोश लगातार भड़क रहा है। किसान संगठनों के नेता नौजवानों को शांति बनाए रखने की अपील करते हए खनौरी बार्डर से पचास मीटर पीछे डटे हुए हैं।

किसान संगठनों द्वारा 21 फरवरी को दिल्ली कूच की चेतावनी दिए जाने के बाद हरियाणा फोर्स द्वारा बार्डर के साथ लगते खेतों की खतानों में भी कटीली तारें बिछा दी हैं, ताकि यहां से कोई भी व्यक्ति बार्डर की तरफ न बढ़ सके। खनौरी बार्डर व किसानों की तरफ सफेद झंडे लहरा रहे हैं। खनौरी बार्डर से करीब तीस मीटर की दूरी पर तार लगाकर रोक लगाई गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति आगे न बढ़ें।

Share :
Tagshindi newspatiala
Previous Article

Chandigarh Mayor Election विवाद पर आज फिर ...

Next Article

Patiala: नाभा में जिम ट्रेनर की पीट-पीटकर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arya
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: आर्य नगर में जोरदार ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, जांच में जुटी टीम

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Dehradun
    CHANDIGHARपंजाब

    “पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला और मोगा में तीन महिलाओं और युवक की मौत”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Heli Taxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Heli taxi Services: हिमाचल में हेली टैक्सी सेवाएं देने तीन कंपनियां आईं आगे

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Kasauli
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कसौली सीडीएल में बच्चों की दो वैक्सीन फेल

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • Images (1)
    CHANDIGHARपंजाब

    पंजाब में धुंध: ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम.. अब 50 किमी प्रति घंटे ही दाैड़ेंगी

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: रामनगर में वन गुर्जरों से 25 हेक्टेयर जमीन खाली, अतिक्रमण पर चेतावनी

    May 23, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट की सख्ती: कानून तोड़ने वालों की नौकरी नहीं

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Snowfall: सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग

  • Cybercrime
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

Timeline

  • July 31, 2026

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • July 31, 2026

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • July 31, 2026

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • July 31, 2026

    Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • July 31, 2026

    Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Books

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Court

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • August

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.