Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

  • Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

  • Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

  • Fortis Hospital Kalyan Introduces Kalyan's First Next-gen Surgical Visualization System for Advanced Neuro & Spine Surgery

  • Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›अभी शांत नहीं हुई हिमाचल कांग्रेस की कलह, विक्रमादित्य सिंह आज फिर जाएंगे दिल्ली

अभी शांत नहीं हुई हिमाचल कांग्रेस की कलह, विक्रमादित्य सिंह आज फिर जाएंगे दिल्ली

By hinditvnews
March 7, 2024
172
0
cm sukhu

अभी शांत नहीं हुई हिमाचल कांग्रेस की कलह, विक्रमादित्य सिंह आज फिर जाएंगे दिल्ली; सीएम का कार्यक्रम भी प्रस्तावित

भाजपा अपने 25 कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ अविश्वास मत की मांग करेगी। इनकी सदस्यता बहाल होती तो सदन में 34-34 का आंकड़ा हो सकता है। बचने के लिए कांग्रेस विधायकों की विशेषाधिकार समिति भाजपा के सात विधायकों पर कोई सख्त कार्रवाई करने का फैसला ले सकती है। बागियों के पक्ष में कोई फैसला नहीं आता तो भाजपा के पास इंतजार के अलावा कोई चारा नहीं।

शिमला। हिमाचल सरकार पर छाया संकट बेशक फिलहाल टला है किंतु कांग्रेस में कलह बरकरार है। बुधवार को कांग्रेस ने अयोग्य घोषित हो चुके विधायक सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय सचिव के पद से भारमुक्त कर दिया जबकि एक अन्य बागी नेता राजेंद्र राणा ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर बताया है कि बागी अब मानने को तैयार नहीं हैं।

राजेंद्र राणा कांग्रेस के तीसरे कार्यकारी अध्यक्ष हैं, जिन्होंने पदत्याग किया है। इनसे पहले हर्ष महाजन व पवन काजल दोनों ही कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। दिल्ली जाते हुए और वहां से लौटते हुए चंडीगढ़ में अयोग्य घोषित विधायकों से मिलने वाले विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि आलाकमान तक बागियों की बात और आलाकमान की बात बागियों तक पहुंचा दी है। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।

विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को हमीरपुर में नितिन गड़करी के कार्यक्रम में भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे और कहा था कि हम उनका समर्थन करेंगे जो हिमाचल के हितों को देखेंगे। बागियों और कांग्रेस में किसी सुलह के आसार नहीं लग रहे। कांग्रेस ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय सचिव के पद से हटाया तो उन्होंने यह कह कर सनसनी फैला दी, उन्हें रास्ते से हटाने के लिए पार्टी के ही एक नेता ने सुपारी दी थी। सुधीर के निकलते ही विधायक राजेंद्र राणा ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।

अगले 10 दिन महत्वपूर्ण

अयोग्य घोषित विधायकों का मामला अब सर्वोच्च न्यायालय जबकि कांग्रेस सरकार के मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) का मामला हिमाचल के उच्च न्यायालय पर निर्भर करता है। वहीं, विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का निर्णय भी भाजपा और सरकार पर प्रभाव छोड़ेगा। क्योंकि बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश व्यस्त थे इसलिए यह केस लिस्ट नहीं हो सका। आगे अवकाश हैं। यदि बागियों के पक्ष में फैसला आता है तो भाजपा व विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की सक्रियता बढ़ना तय है।

भाजपा अपने 25, कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ अविश्वास मत की मांग करेगी। यदि इनकी सदस्यता बहाल होती है तो सदन में 34-34 का आंकड़ा हो सकता है। इससे बचने के लिए कांग्रेस विधायकों की विशेषाधिकार समिति भाजपा के सात विधायकों पर कोई सख्त कार्रवाई करने का फैसला ले सकती है। यदि बागियों के पक्ष में कोई फैसला नहीं आता है तो भाजपा के पास इसका इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा।

उधर, 13 मार्च को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई होनी है। भाजपा इन्हें लाभ का पद बताते हुए इनकी नियुक्तियों के विरुद्ध हाई कोर्ट गई है। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को भाजपा के विधायकों की ओर से जवाब देने का अंतिम दिन है, इस दिन यदि समिति, विधायकों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो इस मसले पर भी बड़ा फैसला आने की उम्मीद है।

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of congress party of himachalnews of himachal politicsnews of shimla
Previous Article

HAS Exam Result: नेहा नेगी रामपुर खंड ...

Next Article

Samman Nidhi Yojana: हिमाचल पात्र महिलाओं को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ई-टैक्सी पर 50 फीसदी अनुदान

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Bagi
    धर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly By Election: भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को दिए टिकट

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Lakhanpal
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भाजपा दो सीटों पर आगे, कांग्रेस तीन पर, एक आजाद आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Kk
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव के 27 प्रत्याशियों को पड़े नोटा से कम वोट

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Raja
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Rajender
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा के सियासी नेटवर्क से कैप्टन रंजीत राणा गायब

    April 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 मई से प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू

  • himachal weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: “हिमाचल में 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी, येलो-ऑरेंज अलर्ट”

  • Jairam
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    डिनर के बहाने महेश्वर सिंह को मनाने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम

Timeline

  • March 6, 2026

    L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

  • March 6, 2026

    Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

  • March 6, 2026

    Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

  • March 6, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Introduces Kalyan's First Next-gen Surgical Visualization System for Advanced Neuro & Spine Surgery

  • March 6, 2026

    Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • L&t Finance Launches 'spoorthi' To Empower Women Entrepreneurs With Specialised Home Loan And Loan Against Property Solutions

    L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against ...

    By hinditvnews
    March 6, 2026
  • Huawei, Meralco, And Sanxing Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution And Lighthouse Initiative

    Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

    By hinditvnews
    March 6, 2026
  • Labels Were Never Her Size Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

    Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

    By hinditvnews
    March 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.