Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में फिर बढ़ी सियासी हलचल: नौ असंतुष्ट नेताओं का तीखा हमला, मौजूदा स्थिति के लिए सीएम को ठहराया कसूरवार

हिमाचल में फिर बढ़ी सियासी हलचल: नौ असंतुष्ट नेताओं का तीखा हमला, मौजूदा स्थिति के लिए सीएम को ठहराया कसूरवार

By hinditvnews
March 10, 2024
385
0
हिमाचल बागी विधायक

इन नेताओं ने संयुक्त बयान में कटाक्ष करते हुए पूछा है कि अगर मुख्यमंत्री इतने ही साफ सुथरे हैं तो उन्हें प्रदेश की जनता को यह भी बताना चाहिए कि वह अपने चंडीगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन में बने सीएम सूट में रुकने की बजाय फाइव स्टार होटल में क्यों रुकते थे और सिक्योरिटी वालों को भी आगे पीछे क्यों कर देते थे।छह असंतुष्ट नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों ने पहली बार एक साथ संयुक्त बयान जारी करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जबरदस्त हमला बोला है। इन नेताओं राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री को दूसरों पर कीचड़ उछलने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि मौजूदा स्थिति के लिए असली गुनहगार कौन है और किसने यह स्थितियां पैदा कीइन नेताओं ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बार-बार उनसे किसी भी सूरत में समझौता कर लेने की एप्रोच कर रहे हैं और दूसरी तरफ नागों और भेड़ों से उनकी तुलना कर रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इन नेताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हर चीज से समझौता कर सकता है लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता और वे स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

इन नेताओं ने संयुक्त बयान में कटाक्ष करते हुए यह भी पूछा है कि अगर मुख्यमंत्री  इतने ही साफ सुथरे हैं तो उन्हें प्रदेश की जनता को यह भी बताना चाहिए कि वह अपने चंडीगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन में बने सीएम सूट में रुकने की बजाय फाइव स्टार होटल में क्यों रुकते थे और सिक्योरिटी वालों को भी आगे पीछे क्यों कर देते थे। इसके पीछे मुख्यमंत्री का क्या एजेंडा और क्या राज रहता था। यह राज प्रदेश की जनता को भी मालूम होना चाहिए. परदे के पीछे वह क्या खेल खेलते थे, की जानकारी जनता को देने का नैतिक साहस भी उन्हें दिखाना चाहिए।

इन नेताओं ने कहा कि सरकार विधायकों के समर्थन से चलती है लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी मित्र मंडली को तरजीह देकर चुने हुए विधायकों को पिछले सवा साल से जलील कर रहे थे। मित्र मंडली विधायकों के ऊपर हावी हो रही थी और मुख्यमंत्री से बार-बार इस बारे आग्रह भी किया गया था लेकिन वे तानाशाह की तरह रवैया अपनाए रहे। इन नेताओं ने कहा कि चुने हुए विधायक अगर जनता के काम नहीं करेंगे तो वह जनता के बीच कैसे जाएंगे।

इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता यह भी भलीभांति जानती है कि “कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र” इस सरकार में क्या गुल खिला रहे हैं और कितनी लूट मचा रखी है. साथ उन्होंने यह भी सवाल किया है कि प्रदेश में सरकार के गठन में इन मित्रों का क्या योगदान है, यह भी जनता को बताया जाना चाहिए. जनता के चुने हुए विधायकों को नजरअंदाज करके मित्रों को खुली छूट देने, रेवड़ियों की तरह उन्हें कैबिनेट रैंक से नवाजने और विधायकों को जलील करने को ही क्या व्यवस्था परिवर्तन कहा जाता है..?

उन्होंने कहा कि हिमाचल के स्वाभिमान से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता और मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को यह भी बताना होगा कि जो व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ हमेशा लड़ता रहा हो, उसे पार्टी का टिकट देकर राज्यसभा में भेजने के पीछे क्या मंशा थी और क्या मजबूरी थी।

इन नेताओं ने कहा कि इस सरकार में जो लोग स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी रहे हैं, उनमें से 9 तो खुलकर बाहर आ गए हैं लेकिन कुछ तो मंत्री होकर भी सुक्खू की सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं। इसके पीछे उनकी क्या मजबूरी है, यह वही बेहतर बता सकते हैं। इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को यह भी साफ-साफ बताना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियां पैदा होने के पीछे असली गुनहगार  मुख्यमंत्री खुद हैं या हाई कमान है या कोई और है। इन नेताओं ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है लेकिन  रस्सी जल गई पर बल नहीं गया वाली कहावत भी कांग्रेस नेतृत्व पर ही चरितार्थ होती है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

Himachal Politics: हिमाचल में बरकरार सियासी संकट, ...

Next Article

Himachal Pradesh News: तिब्बत की आजादी के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Water Shortage
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 5 साल में 34 बार संक्रामक रोग फैलाव, दूषित पानी मुख्य कारण

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सड़क से 50 मीटर दूर लगेंगे हॉट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन मंजूर

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में मातृ संबल योजना शामिल

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    टुटू-मजठाई के रिहायशी इलाकों में घूम रहे तेंदुए, कई कुत्तों को बना चुके हैं शिकार

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के सराज में जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Download (41)
    राष्ट्रीय

    काम की खबर: मजदूरों को मिलेगी हर महीने तीन हजार रुपये पेंशन, जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा

    February 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से मानसून के सक्रिय होने के आसार, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

  • Weather Alert
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम

  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने की आपात बैठक, बोले- ‘युद्ध की तरह लड़ रहे, गृहमंत्री शाह ने दिया मदद का आश्वासन

Timeline

  • July 31, 2026

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • July 31, 2026

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • July 31, 2026

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • July 31, 2026

    Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • July 31, 2026

    Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Books

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Court

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • August

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.