Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Forest Fire: हिमाचल में जंगलों की आग से घुट रहा दम

Forest Fire: हिमाचल में जंगलों की आग से घुट रहा दम

By hinditvnews
May 25, 2024
351
0
Uttarakhand Forest Fire

Forest Fire: हिमाचल में जंगलों की आग से घुट रहा दम, बढ़ने लगे श्वास रोगी

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में रोजाना लग रही आग के धुएं से श्वास और अन्य रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ना शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में रोजाना लग रही आग के धुएं से श्वास और अन्य रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ना शुरू हो गई है। रोजाना सोलन अस्पताल में 15 से 20 श्वास रोगी पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, सामान्य दिनों में 5-6 मरीज पहुंचते हैं। इसमें ऐसे मरीज भी है जिन्हें तीमारदार आपातस्थिति में उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ रहे हैं। इसी के साथ सिरदर्द और घबराहट के भी करीब 50 मामले रोजाना आ रहे हैं, जो सामान्य दिनों में करीब 10 मरीज आते हैं।

मरीजों की हालत को देखते हुए उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करना पड़ रहा है। श्वास की समस्या से परेशान होकर अधिकतर बुजुर्ग अस्पताल आ रहे हैं। बच्चों को भी सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पतालों में ही नहीं बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी श्वास व अन्य रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते धुएं को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। मास्क लगाने का आग्रह भी लोगों से किया है ताकि धुएं से बचाव किया जा सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अगर इसी तरह धुआं फैला रहा तो मरीजों की संख्या में आगामी दिनों में इजाफा होगा। इसे लेकर महकमे ने अधिकारियों को कमर कसने के लिए कहा है।

चिकित्सकों के अनुसार भी गर्मियों में श्वास रोगियों की संख्या काफी कम हो जाती थी। लेकिन बीते वर्षों के मुकाबले इस बार श्वास रोगियों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। इसके अलावा भी बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रदेश में रोजाना जंगलों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। पेड़ों और चीड़ की पत्तियों के जलने के कारण धुआं अधिक हो गया है। इससे वातावरण में धुआं भी जमा हो गया है। वातावरण में धुआं जमा हो जाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। प्रदेश की आबोहवा में पूरी तरह से धुएं का जहर घोल दिया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में कई जिलों की हवा निर्धारित आंकड़े से ऊपर चली गई है। ऐसे में विभाग ने भी बचाव का आग्रह किया है। संवाद

अस्पताल में श्वास रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण जंगलों में लगी आग से उठ रहा धुआं है। यह लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में श्वास रोगियों को अपना विशेष ख्याल रखना होगा। धुएं से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। -डॉ. कमल अटवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

वनों की आग पर नियंत्रण के लिए जन सहभागिता जरूरी : सक्सेना
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को प्रदेश में वनों को आग से बचाने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि वनों की आग पर नियंत्रण के लिए जन सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को वनों में आग लगने पर निकटतम वन विभाग कार्यालय या आपातकालीन सेवाओं के टोल-फ्री नम्बर-1077 और 1070 पर सूचना देनी चाहिए। वनों की आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों और अग्निशमन के प्रयासों में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से जंगल में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी वन विभाग और पुलिस को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वनों  को आग से बचाने के लिए मल्टी यूटीलिटी व्हीकल, ब्लोेेबैग उपलब्ध करवाए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की सहायता से निगरानी की जा रही है। बैठक में पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, पीसीसीएफ (हॉफ) राजीव कुमार, एडीजीपी एवं निदेशक फायर सर्विसिज राकेश अग्रवाल, निदेशक ग्रामीण विकास राघव शर्मा, विशेष सचिव डीसी राणा उपस्थित थे।

 

Share :
Tagsnews of forest fire in himachalnews of himachalnews of shimlanews of solanshimla news
Previous Article

HP Politics: हिमाचल में कांग्रेस से आर-पार ...

Next Article

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक तेजवंत के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vidhan
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    देहरा विधानसभा उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस से कई दावेदार

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Card
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Baluganj
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Shimlaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी मिड-डे मील वर्कर्ज का प्रदर्शन

    November 27, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • 2024 1$largeimg
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एनपीए मामले पर पीएचसी से लेकर जिला अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दे रहे डॉक्टर

  • Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊना में 17, कांगड़ा में सात, शिमला में पांच साल बाद रहा सबसे ज्यादा तापमान

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.