Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

  • Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

  • AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

  • Crompton Strengthens Water Heating Portfolio with its Range of 5.9L Instant Water Heaters

  • Mankind Pharma, AIOS and EBAI Join Hands for Academic Collaboration to Enhance Public Awareness of Corneal Health, Eye Donation and Childhood Myopia

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana: जनता की वोट से जीत का दम भरने वाले, 14 प्रत्याशियों की अपनी वोट बाहर

Haryana: जनता की वोट से जीत का दम भरने वाले, 14 प्रत्याशियों की अपनी वोट बाहर

By hinditvnews
October 3, 2024
360
0
Karnal

Haryana: जनता की वोट से जीत का दम भरने वाले करनाल जिले के 14 प्रत्याशियों की अपनी वोट बाहर

हिंदी टीवी,करनाल (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Oct 2024

करनाल से दूसरे जिलों व विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कुल पांच प्रत्याशियों में भाजपा के दो, आम आदमी पार्टी से एक व तीन निर्दलीय हैं। ये बाहर के निवासी होने के बावजूद अपने चुनावी विधानसभा क्षेत्र में खुद को वोट डाल सकेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे करनाल जिले के 14 उम्मीदवार ऐसे हैं जो जनता के वोट से अपनी जीत का दम तो भर रहे हैं, लेकिन इनकी अपनी वोट उस विधानसभा क्षेत्र में नहीं है, जहां के यह प्रत्याशी हैं। ऐसे में वे स्वयं को वोट नहीं कर सकेंगे। वहीं, पांच प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो रहने वाले दूसरे विधानसभा क्षेत्र या जिले के हैं, पर उनकी वोट संबंधित चुनावी क्षेत्र में बनी है।

चुनाव आयोग को दिए नामांकन पत्र में प्रत्याशियों ने अपने निवासी और किस विधानसभा क्षेत्र में उनकी वोट है, इसका उल्लेख किया है। कुल 14 उम्मीदवारों में आठ प्रत्याशी राजनीतिक दलों के हैं तो छह आजाद चुनावी जंग लड़ रहे हैं। खुद को वोट न दे पाने वाले प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा कांग्रेस के तीन, इनेलो-बसपा के दो, शिरोमणी अकाली दल, एनसीपी और राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का एक-एक है।

वहीं, दूसरे जिलों व विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कुल पांच प्रत्याशियों में भाजपा के दो, आम आदमी पार्टी से एक व तीन निर्दलीय हैं। ये बाहर के निवासी होने के बावजूद अपने चुनावी विधानसभा क्षेत्र में खुद को वोट डाल सकेंगे। इनमें भाजपा के रामकुमार कश्यप, योगेंद्र राणा, आप के जयपाल शर्मा और निर्दलीयों में राजीव कुमार और राजकुमार का नाम शामिल है। जबकि अपने चुनावी क्षेत्र में वोट न होने वालों में राजनीतिक दलों से कांग्रेस के धर्मपाल गोंदर, राकेश कांबोज, वीरेंद्र सिंह राठौर, एसएडी के हरदीप, एनसीपी के वीरेंद्र मराठा, बसपा के गोपाल राणा, बलवान सिंह, आरजेपी के गौरव बक्शी शामिल हैं।

 

इन प्रत्याशियों की वोट अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं

प्रत्याशी : करनाल विधानसभा क्षेत्र
  • शिरोमणी अकाली दल के हरदीप सिंह निसिंग के रहने वाले हैं और इनकी वोट नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में है।
  • निर्दलीय उम्मीदवार सुभरी निवासी धर्मेंद्र और सेक्टर-8 निवासी यशदेव की वोट घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में है।
प्रत्याशी : असंध विधानसभा क्षेत्र
  • एनसीपी के झंझाडी निवासी वीरेंद्र मराठा की वोट नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
  • बसपा के गोपाला राणा धधलाना निवासी हैं और वोट पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हैं।
  • निर्दलीय प्रत्याशी गोंदर निवासी प्रदीप की वोट नीलोखेड़ी में है।
प्रत्याशी : घरौंडा विधानसभा क्षेत्र
  • कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह राठौर सेक्टर-13 निवासी हैं और इनकी वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
प्रत्याशी : नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र
  • कांग्रेस के धर्मपाल गोंदर प्रेमनगर के रहने वाले और इनकी वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
  • निर्दलीय सेक्टर-32 निवासी दयाल सिंह की वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
  • निर्दलीय काछवा निवासी सरिता की वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
  • निर्दलीय ललैन निवासी सुंदरी की वोट असंध विधानसभा क्षेत्र में है।
  • इनेलो-बसपा के बलवान सिंह खेड़ी नरू निवासी हैं और इनकी वोट असंध विधानसभा क्षेत्र में है।
  • आरजेपी के गौरव बक्शी कुरुक्षेत्र निवासी हैं और इनकी वोट थानेसर विधानसभा क्षेत्र में है।
प्रत्याशी : इंद्री विधानसभा
  • कांग्रेस के राकेश कांबोज मॉडल टाउन निवासी हैं और इनकी वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।

बाहर के रहने वाले इन प्रत्याशियों की अपने विस क्षेत्र में है वोट

  • इंद्री से भाजपा के रामकुमार कश्यप सेक्टर-8 कुरुक्षेत्र निवासी हैं।
  • असंध से भाजपा के योगेंद्र राणा सेक्टर-32 करनाल निवासी हैं।
  • घरौंडा से आप के जयपाल शर्मा घोघड़ीपुर करनाल निवासी हैं।
  • नीलोखेड़ी से निर्दलीय राजीव कुमार प्रेम कॉलोनी करनाल निवासी हैं।
  • नीलोखेड़ी से निर्दलीय राजकुमार सेक्टर-6 करनाल निवासी हैं।

कितने प्रत्याशियों की अपने चुनावी क्षेत्र में नहीं वोट

विस क्षेत्र   प्रत्याशी
करनाल   03
असंध   03
घरौंडा   01
नीलोखेड़ी   06
इंद्री   01

 

Share :
Tags14 districts of Karnal district have their votes outharyana newshindi newskarnal newsThose who claimed to win with public vote
Previous Article

राजनीतिक हलचल: मतदान से दो दिन पहले ...

Next Article

Lucknow: यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • yogi
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    UP: योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, रामभक्तों और वक्फ मुद्दे पर घेरा

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • pm modi
    उत्तर प्रदेश

    PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से 70 मिनट में तय की 30 KM की दूरी, 38 ...

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताल सहकारी सभा में 2.46 करोड़ की गड़बड़ी, छह पर एफआईआर

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Youth Congress
    Horoscopemanaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल युवा कांग्रेस को दस दिसंबर तक मिलेगा नया अध्यक्ष

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हिसार रैली: PM मोदी ने विपक्ष पर हमला, कांग्रेस को बताया संविधान की भक्षक

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Rapido
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बाइक टैक्सी सेवा की तैयारी, सरकार बनाएगी नीति

    September 19, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का फैसला: अधिकारियों से ली जाएंगी अतिरिक्त गाड़ियां

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क में 5 बड़े प्रोजेक्ट, पंजवाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: 30.43 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का युवक गिरफ्तार

Timeline

  • October 26, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

  • October 26, 2026

    Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

  • October 26, 2026

    AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

  • October 26, 2026

    Crompton Strengthens Water Heating Portfolio with its Range of 5.9L Instant Water Heaters

  • October 26, 2026

    Mankind Pharma, AIOS and EBAI Join Hands for Academic Collaboration to Enhance Public Awareness of Corneal Health, Eye Donation and Childhood Myopia

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

    Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

    Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers ...

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

    AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant ...

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.