Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: वन मित्र भर्ती: शादी के बाद बदलाव से उम्मीदवारी रद्द नहीं

Himachal: वन मित्र भर्ती: शादी के बाद बदलाव से उम्मीदवारी रद्द नहीं

By hinditvnews
August 5, 2026
19
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

वन मित्र भर्ती मामला: हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा- विवाह के बाद स्थिति बदलने पर रद्द नहीं हो सकती उम्मीदवारी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 05 Aug 2026

प्रदेश हाईकोर्ट के वन मित्र भर्ती मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की पात्रता और दस्तावेजों की सत्यता उस तारीख से आंकी जाती है, जो आवेदन की अंतिम तिथि होती है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वन मित्र भर्ती मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की पात्रता और दस्तावेजों की सत्यता उस तारीख से आंकी जाती है, जो आवेदन की अंतिम तिथि होती है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विवाह हो जाने के कारण उम्मीदवार की बीपीएल श्रेणी या स्थानीय निवास का दर्जा रद्द कर उसे नौकरी से वंचित नहीं किया जा सकता। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने विभाग की ओर से याचिकाकर्ता के आवेदन को खारिज करने संबंधी 16 अप्रैल 2025 का पत्र रद्द करते हुए राज्य सरकार और वन विभाग को निर्देश दिया गया कि नीतू कुमारी को द्रंग बीट में वन मित्र के पद पर तत्काल नियुक्त किया जाए। इसके अलावा याचिकाकर्ता की नियुक्ति 15 मार्च 2025 (जब अन्य उम्मीदवारों को नियुक्ति मिली थी) से मानी जाएगी, और उन्हें वरिष्ठता व वास्तविक वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे। चूंकि निजी प्रतिवादी की कोई गलती नहीं थी, इसलिए अदालत ने उनकी सेवा समाप्त नहीं की और विभाग को उन्हें उसी या किसी नजदीकी बीट में समायोजित करने का निर्देश दिया।

अदालत ने ये कहा
अदालत ने कहा कि जब विज्ञापन में स्पष्ट रूप से 30 दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की गई थी, तो उम्मीदवार की पात्रता उसी तिथि के आधार पर तय की जानी चाहिए। सत्यापन के समय केवल उन्हीं दस्तावेजों की प्रामाणिकता देखी जाती है जो अंतिम तिथि तक जमा किए गए थे। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में द्रंग वन परिक्षेत्र के तहत वन मित्र पद के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2023 तय की गई थी। याचिकाकर्ता नीतू कुमारी ने 14 दिसंबर 2023 को अनुसूचित जाति और बीपीएल श्रेणी के तहत ग्राम पंचायत पाली के निवासी के रूप में आवेदन किया।याचिकाकर्ता ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की और सत्यापन सूची में द्रंग बीट के तहत प्रथम स्थान प्राप्त किया।चयन प्रक्रिया में एक वर्ष से अधिक का समय लगा।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए ये कहा
इस बीच, मार्च 2024 में याचिकाकर्ता का विवाह हो गया। जब नवंबर 2024 में दस्तावेजों का सत्यापन हुआ, तो विभाग ने यह कहते हुए याचिकाकर्ता की उम्मीदवारी और बीपीएल अंक रद्द कर दिए कि विवाह के बाद वह अपने पति के परिवार (जो बीपीएल श्रेणी में नहीं था) के साथ रहने लगी है और ग्राम पंचायत पाली की निवासी नहीं रही हैं। इसके बाद निजी प्रतिवादी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो यह कहे कि यदि कोई अविवाहित महिला नौकरी के लिए आवेदन करती है, तो वह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक विवाह न करने के लिए बाध्य है। केवल इसलिए कि विभाग को प्रक्रिया पूरी करने में एक वर्ष लग गया, उम्मीदवार से विवाह टालने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsvan mitra bharti case: High Court said- candidature cannot be cancelled if status changes after marriage
Previous Article

Himachal: सीबीआई के रडार पर चेस्टर हिल ...

Next Article

Himachal: आपदा पीड़ितों के रिकवरी नोटिस पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Neet
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NEET 2026: नगरोटा बगवां की जगह ढलियारा सेंटर, कांगड़ा की छात्रा परीक्षा से चूकी

    June 22, 2026
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: हेली टिकट बुकिंग इसी हफ्ते से, 15 जून के बाद के स्लॉट खुलेंगे

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • dubai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: दुबई से 6,000 करोड़ का निवेश लाने के लिए 12 अफसर रवाना

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 himachal cabinet meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी घटा: सीमेंट 40 रुपये तक सस्ता, होटल रूम रेट कम

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सीएम का सख्त संदेश, राज्य की एकता पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आयुर्वेदिक फार्मेसी परीक्षा में ई-ऑप्शन गायब, आयोग से जवाब तलब

  • Ram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधायक की जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पीएचक्यू को साैंपी

  • Road Accident
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Road Accident: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, दंपती की मौत और बच्ची जख्मी

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.