Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Political Crisis: छह अयोग्य विधायकों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसले से साफ होगी भविष्य की तस्वीर

Himachal Political Crisis: छह अयोग्य विधायकों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसले से साफ होगी भविष्य की तस्वीर

By hinditvnews
March 12, 2024
239
0
Court

कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Politics) की राजनीति में जो भूचाल आया। उसे पूरे देश ने देखा। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद छह विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य ठहराया था। जिसको लेकर उन सभी विधायकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई पर प्रदेश की नजर रहेगी। कोर्ट के निर्णय से भविष्य की तस्वीर स्पष्ट होगी।शिमला। हिमाचल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब हर नेता और जनता की नजर 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर है। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अयोग्य घोषित (Himachal Political Crisis) किए छह विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) ने विधानसभा में बजट व कटौती प्रस्ताव पर व्हिप का उल्लंघन कर सदन से अनुपस्थित रहने पर इन विधायकों को अयोग्य करार दिया था। इन नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आएगा तो हिमाचल की भविष्य की राजनीतिक तस्वीर (Himachal Pradesh Politics) साफ हो जाएगी, जो अब तक पूरी तरह से धुंधली है।

इस बीच, सरकार ने भी सुप्रीमकोर्ट में कैविएट दाखिल की है कि कोई भी निर्णय सुनाने से पहले उसका पक्ष सुना जाए। यदि अयोग्य घोषित विधायकों को राहत मिलती है तो प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल होगी। दूसरी तरफ यदि राहत नहीं मिलती है या उनके पक्ष में निर्णय नहीं आता है तो विधायकों को अगली सुनवाई का इंतजार करना होगा।

इससे प्रदेश सरकार के पास अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने का अवसर मिल जाएगा। कोर्ट के फैसले के बाद दोनों राजनीतिक दल क्या करते हैं, यह देखने लायक होगा। क्या बन सकते हैं समीकरण यदि निर्णय अयोग्य घोषित किए छह विधायकों के पक्ष में आया तो विपक्ष इन्हें और तीन निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर राजभवन में परेड करवाने का विचार कर सकता है।

ऐसी स्थिति में सरकार की ओर से भाजपा के साथ उन सात विधायकों पर भी कार्रवाई हो सकती है, जिन्हें विधानसभा की विशेष अधिकार हनन समिति ने नोटिस दिया है। यदि इनके पक्ष में फैसला नहीं आता है तो कांग्रेस की प्रदेश सरकार इन पर कोई और बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।

इसके साथ ही इन नेताओं को अगले चुनाव की तैयारी शुरू करनी पड़ सकती है। क्रास वोटिंग से हारा था कांग्रेस प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव में सत्तासीन कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस (Himachal Congress) के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिस कारण भाजपा के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए थे। कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) को हार का सामना करना पड़ा था।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

CM Sukhu Kangra Visit: आज फतेहपुर और ...

Next Article

Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने 2061 पदों पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पटवारी-कानूनगो अब हफ्ते में 3 दिन फील्ड, 3 दिन सर्कल में ड्यूटी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: रामनगर में वन गुर्जरों से 25 हेक्टेयर जमीन खाली, अतिक्रमण पर चेतावनी

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Chakki mod
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला फोरलेन: चक्कीमोड़ पुल के लिए आरएस वॉल से बदली ड्राइंग

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Garlic
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    महंगाई की मार: पिछले साल से लहसुन बीज के दाम हुए दोगुना

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Dead Body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट विवाद में दोस्त का हमला, 8 दिन बाद किशोर की मौत

    April 10, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 05 09 2024 Sanjauli Masjid News 23791578 M
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    संजौली अवैध मस्जिद मामला: ‘ओवैसी राजनीतिक रोटियां न सेंकें’, AIMIM चीफ पर क्यों भड़के विक्रमादित्य सिंह

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Download (12)
    ऊनाशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Apple Season: हिमाचल में बारिश और बंद सड़कों के कारण बर्बाद हो रही सेब की फसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे बागवान

Timeline

  • April 11, 2026

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • April 11, 2026

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • April 11, 2026

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • April 11, 2026

    दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • April 11, 2026

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oppo F33: Everything To Know About The Most Feature Rich F Series Phone Yet

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Chitkara University Partners With Jan Ai To Drive Inclusive Innovation And Ai Led Entrepreneurship

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Punjab Kings

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.