Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

manaliWeatherहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal snowfall: अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात, पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस

Himachal snowfall: अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात, पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस

By hinditvnews
January 31, 2024
707
0
Himpat

Manali Snowfall अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात हुआ है। रोहतांग कुंजम शिंकुला व बारालाचा दर्रों में भारी हिमपात जारी है लाहुल के तिन्दी में सबसे अधिक एक फीट हिमपात हो चुका है। लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में चार इंच हिमपात हुआ है। जबकि तिन्दी रोहली पांगी में एक फीट तो कोकसर दारचा जिस्पा नेनगाहर व मायड़ में आधा फीट हिमपात हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात।
  2. तिन्दी से मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर।
  3. पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों बागवानों ने ली राहत की सांस। मनाली। अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात हुआ है। रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रों में भारी हिमपात हो रहा है। लाहुल के तिन्दी में सबसे अधिक एक फीट हिमपात हो चुका है जबकि क्रम जारी है। पर्यटन नगरी मनाली सहित पर्यटन स्थलों में भी हिमपात का क्रम जारी है।लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में चार इंच हिमपात हुआ है। जबकि तिन्दी, रोहली, पांगी में एक फीट तो कोकसर, दारचा, जिस्पा, नेनगाहर व मायड़ में आधा फीट हिमपात हुआ है। हिमपात होने से लाहुल घाटी में वाहनों को आवाजाही बन्द है जबकि फोर व्हील ड्राइव छोटे वाहन अभी दौड़ रहे हैं।दूसरी ओर पर्यटन नगरी मनाली में हिमपात से अटल टनल पर्यटकों के लिए बन्द हो गई है। नेहरुकुण्ड से आगे भारी हिमपात हो रहा है। पर्यटकों को नेहरुकुण्ड में ही बर्फ के फाहे देखने को मिल रहे हैं।

    मनाली बाजार में रात को दो इंच हिमपात हुआ लेकिन अभी बारिश का क्रम जारी है। पर्यटक आज अटल टनल के दीदार नही कर सकेंगे। पर्यटकों का स्नो प्वाइंट आज नेहरुकुण्ड से सोलंगनाला के बीच रहेगा।

    मनाली के सोलंग नाला में हो रहा हिमपात

    हिमपात व बारिश से पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों बागवानों ने राहत की सांस ली है। इस बार सभी को लम्बे समय से सूखे का सामना करना पड़ा है लेकिन अब मौसम के मेहरवान होने से सभी को राहत मिली है।सूखे से बागवान अधिक चिंतित थे। बारिश न होने से उनके सारे काम रुके पड़े थे। बारिश के बाद सभी बाग बगीचों का रुख करेंगे।

    बर्फ के फाहे गिरने से मनाली गांव में चल रहे फागली उत्सव की खुशियां दो गुना हो गई है। मंगलवार को देव समागम में ग्रामीणों ने आराध्यदेवी हिडिम्बा व देवतामनु ऋषि से हिमपात व बारिश का आग्रह किया। देवी देवताओं ने जल्द बारिश ब हिमपात होने की बात कही। शाम को आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख सभी ग्रामीणों ने देवी देवताओं का आभार जताया।

    लाहुल के मालंग गांव में गिर रहे बर्फ के फाहे

    गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

    हिमपात होने से कुल्लू मनाली में पर्यटन कारोबार गति पकडेग। हालांकि गत सप्ताह के सप्ताहान्त में भी होटलों में आक्यूपेंसी 60 प्रतिशत के पार हो गई थी लेकिन इस सप्ताहान्त में हिमपात होने से कारोबार गति पकड़ेगा।

    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

    मुकेश ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा हिमपात पर्यटन के लिए संजीवनी का काम करेगा। उन्होने बताया कि हिमपात होने से पर्यटक अब मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थलों में ही बर्फ के दीदार करेंगे।

Share :
Tagshindi newsmanali
Previous Article

Himachal Weather: नारकंडा में सीजन की पहली ...

Next Article

Himachal Cabinet: कल होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: नगर निगम की बैठक आज, मीट-फिश से पार्किंग तक नियम बदलेंगे

    September 22, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Atari
    पंजाब

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Haryana Polls: Cm Nayab Saini Wins
    हरियाणा

    हरियाणा निकाय चुनाव: सीएम सैनी का रोड शो, उद्योग पदाधिकारी भाजपा में शामिल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता नहीं

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्लास्टिक बिक्री के बराबर नष्ट करना होगा, प्रदूषण बोर्ड ने सख्ती की

  • कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    अयोध्या से गहरा नाता, PM मोदी भी मुरीद…रथ में सवार होकर निकलेंगे भगवान रघुनाथ; आज से शुरू हो रहा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव

  • Curved mountain road,
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ₹3,000 करोड़ से बनेंगी 1,700 किमी सड़कें

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.