Rajasthan: पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ी,जोधपुर-जैसलमेर में पारा 35°C पार

पश्चिमी राजस्थान तपने लगा: जोधपुर-जैसलमेर समेत कई जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पारा, गर्म हवाओं से बेहाल हुआ दिन
हिंदी टीवी न्यूज, जयपुर। Published by: Megha Jain Updated Tue, 03 Mar 2026
राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। बाड़मेर में तापमान 37.6 डिग्री पहुंचा, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और अन्य जिलों में 35 डिग्री पार रहा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह 2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
राजस्थान में गर्मी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलीं।














