Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

  • Himachal: भाजपा ने मतदाता प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, तिलक रपोचा संयोजक

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Sanjauli Masjid Vivad के बीच मुस्लिम समुदाय ने खुद गिराई जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार, PWD की जमीन पर था अवैध निर्माण

Sanjauli Masjid Vivad के बीच मुस्लिम समुदाय ने खुद गिराई जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार, PWD की जमीन पर था अवैध निर्माण

By hinditvnews
September 12, 2024
408
0
Sanjauli

संजौली मस्जिद विवाद (Shimla Masjid Controversy) के बीच मंडी के जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार गिरा दी गई है। मुस्लिम पक्ष ने खुद ही अवैध लोक निर्माण विभाग के जमीन पर बनी मस्जिद की सुरक्षा दीवार और कमरे को गिरा दिया है। वहीं मस्जिद के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई दो मंजिल को लेकर शुक्रवार को आयुक्त कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार को मुस्लिम पक्ष ने गिराया
  2. संजौली मस्जिद विवाद की घटना से लिया सबक
  3. लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी थी सुरक्षा दीवारशिमला के संजौली मस्जिद मामले की घटना से सबक लेते हुए मुस्लिम समुदाय ने मंडी के जेल रोड में मस्जिद के आगे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई सुरक्षा दीवार व कमरा खुद गिरा दिया। गुरुवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे लोक निर्माण विभाग व पुलिस की टीम जेल रोड पहुंची।वहां मुस्लिम पक्ष के लोगों से बात की। इसके बाद वह सुरक्षा दीवार गिराने पर सहमत हो गए। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने यहां लोक निर्माण विभाग की करीब 33 वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मस्जिद के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई दो मंजिल आयुक्त कोर्ट शुक्रवार को अपना निर्णय सुनाएगा। थोड़ी देर में छह सदस्यीय कमेटी आयुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

    मंगलवार को हुई थी मामले की सुनवाई

    जेल रोड में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले की सुनवाई मंगलवार को नगर निगम मंडी के आयुक्त के न्यायालय में हुई थी। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी रिकॉर्ड न्यायालय के समक्ष पेश नहीं कर पाई थी। निगम ने सोसाइटी के प्रधान को नोटिस जारी कर सुनवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग व निगम का एनओसी व ढांचे का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।सोसाइटी की ओर से पेश चारों सदस्यों ने बताया कि निर्माण कार्य से पहले नक्शे के लिए आवेदन किया था। उस पर कुछ आपत्तियां लगी थी। उन्हें दूर नहीं किया था। निगम ने आवेदन रद्द कर दिया था। सुनवाई करीब 15 मिनट तक चली थी।

    मामले की जांच कर रही छह सदस्यीय कमेटी

    मस्जिद में हुए अवैध निर्माण का विवाद बढ़ते देख मामले की सुनवाई के बाद उपायुक्त एचएस राणा ने अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। अधिशाषी अभियंता दीपक महाजन, सहायक अभियंता एचसी जसवाल, कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ शर्मा, वर्क सुपरवाइजर सुरेश कुमार व एक वीडियोग्राफर को कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

    तहसीलदार सदर को राजस्व से संबंधित व थाना प्रभारी सदर को कमेटी के सदस्यों को निरीक्षण के दौरान सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा गया था।

    शाम तक मांगी फाइनल रिपोर्ट

    आयुक्त ने छह सदस्यीय कमेटी से 12 सितंबर तक निर्माण कार्य से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। कमेटी को इस बात की जांच करने के निर्देश दिए गए थे कि नोटिस के बाद क्या अवैध निर्माण हुआ है। नोटिस के बाद निगम ने वीडियोग्राफी करवाई थी। ताजा वीडियोग्राफी का पुरानी से मिलान किया गया।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Himachal: मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर ...

Next Article

हिमाचल: सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार बने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Road Show
    उत्तराखण्ड

    सीएम का रोड शो: उमड़ा जनसैलाब, बुजुर्गों में दिखा युवाओं जैसा जोश

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    कांगड़ाधर्मशाला

    कांगड़ा: पंचायत चुनाव रोस्टर जारी, 9 अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चश्मे-बावड़ियां बचाएंगी पहाड़ों की प्यास

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सीएम का सख्त संदेश, राज्य की एकता पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में वीआरडीएल की शिलान्यास, खतरनाक वायरस जांच शुरू

  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी घटा: शिमला में कारोबारियों और ग्राहकों को राहत

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: टीजीटी शिक्षकों के विशेष वरिष्ठता लाभ वापस

Timeline

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • September 14, 2026

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • September 14, 2026

    हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

  • September 14, 2026

    Himachal: भाजपा ने मतदाता प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, तिलक रपोचा संयोजक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bjp

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Congress 1

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Badri

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.