Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Shivsena UBT: न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के राउत

Shivsena UBT: न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के राउत

By hinditvnews
October 17, 2024
60
0
Sanjay

Shivsena UBT: न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के राउत, BJP-संघ को घेरा

हिंदी टीवी न्यूज़, मुंबई Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Oct 2024

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्ष में न्याय की प्रतीक देवी की आंखों पर बंधी पट्टी हट गई है। हाथ में तलवार की जगह भी अब संविधान ने ले ली है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय के इस कदम पर अब राजनीति शुरू हो गई है। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब के नेता संजय राउत ने कोर्ट के इस फैसले की आलोचना की है और भाजपा-संघ पर निशाना साधा है।

क्या बोले संजय राउत?
शिवसेना के यूबीटी के सांसद संजय राउत ने न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “न्यायालय का काम संविधान की रक्षा करना और संविधान के तहत ही न्याय करना है। लेकिन अभी सुप्रीम कोर्ट में क्या हो रहा है? आखिर वे न्याय की देवी के हाथों से तलवार हटाकर उसे संविधान से बदलने का फैसला कर साबित क्या करना चाहते हैं?”

राउत ने आगे कहा, “वे पहले ही संविधान को मार रहे हैं और अब न्याय की देवी की आंखों पर बंधी पट्टी हटाकर वे सभी को खुले तौर पर भ्रष्टाचार और संविधान की हत्या दिखाना चाहते हैं। यह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रोपेगैंडा और अभियान है।”

सुप्रीम कोर्ट ने क्या बदलाव किए?
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बदलाव में खास भूमिका है। उनके निर्देश पर देवी की प्रतिमा बदली गई है। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की लाइब्रेरी में नई प्रतिमा लगाई गई है। पहले देवी की आंखों पर पट्टी होती थी। एक हाथ में तराजू, दूसरे में सजा की प्रतीक तलवार थी।

जस्टिस चंद्रचूड़ का मानना है कि भारत को अंग्रेजी विरासत से आगे निकलने की जरूरत है। कानून कभी अंधा नहीं होता। वह सभी को एकसमान रूप से देखता है। इसलिए न्याय की देवी का स्वरूप भी बदला जाना चाहिए। हाथ में संविधान संदेश देता है कि न्याय संविधान के अनुसार किया जाता है। दूसरे हाथ में तराजू, प्रतीक है कि कानून की नजर में सभी समान हैं।

भारत-कनाडा विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी ने रखी राय
दूसरी तरफ शिवसेना-यूबीटी की ही सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद पर अपनी राय रखी। उन्होंने ट्रूडो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक जो भी हो रहा है, उससे साफ है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत-विरोधी विचार रखने वाले और भारत के हितों के खिलाफ काम करने वालों को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत के पास हर वजह है कि वह यह माने कि किसी वजह से कनाडा सरकार भारत के हितों के खिलाफ नैरेटिव का समर्थन कर रही है। हमारा देश अपनी सुरक्षा जरूरतों और नागरिकों के हितों के हिसाब से फैसले करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमारी तरफ से कोई भी गलत कदम कनाडा में रहने वाले भारतीयों और वहां पढ़ने वाले लाखों छात्रों पर असर डाल सकता है। हमें अपने वक्तव्यों में सावधान रहना होगा। प्रियंका ने कहा कि फिलहाल कनाडा बिना किसी सबूत के ही भारत के खिलाफ कोशिशों में जुटा है। भारत अपने फैसले खुद कर सकता है। उन्हें इस मामले में विपक्ष से भी बात करनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि जब भी विदेश मंत्री को ठीक लगेगा, वह संसद के सभी वर्गों को इस बारे में जानकारी देंगे।

Share :
Tagshindi newsMumbai NewsShivsena UBT MP Sanjay Raut attacks Supreme Court over Justice Statue Blindfold and Sword removal news updates
Previous Article

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा के ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Bhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Rekha
    हरियाणा

    Haryana: रास चुनाव के लिए BJP ने महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन को बनाया प्रत्याशी

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • chandigarh
    पंजाब

    Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर, भाजपा के मनोज और आप के कुलदीप में है कड़ा ...

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा परीक्षा परिणाम

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

    November 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: 14 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 17 को मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे बजट… होंगी कुल 13 बैठकें

  • Train
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेंगे विस्ताडोम कोच, किराया होगा ज्यादा

  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व सीपीएस की कोठियों और दफ्तरों के अब कई तलबगार, सचिवालय में जुगत भिड़ा रहे

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.