Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

  • The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

  • VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

  • Vinfast India Bags 'New Entrant of the Year' at Faster Awards 2026

  • Kaayu Rituals, UK-Backed, Launches in Delhi to Redefine Wellness and Self-Care

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›UKSSSC परीक्षा: 445 केंद्रों पर जैमर नाकाम, 5G नेटवर्क बना चुनौती

UKSSSC परीक्षा: 445 केंद्रों पर जैमर नाकाम, 5G नेटवर्क बना चुनौती

By hinditvnews
September 23, 2025
80
0
Uttarakhand11

Uttarakhand: यूकेएसएसएससी परीक्षा; 445 केंद्रों पर जैमर तो थे लेकिन नाकाम, 5-जी नेटवर्क पर नहीं लगा सकते लगाम

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Tue, 23 Sep 2025

यूकेएसएसएससी परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जैमर लगे होने के बावजूद पेपर बाहर कैसे चला गया, ये बड़ा सवाल उठ रहा है। विशेषज्ञों ने इसे तकनीकी खामी बताया। विशेषज्ञों के मुताबिक, 5-जी नेटवर्क पर ये जैमर लगाम नहीं लगा सकते हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) स्नातक स्तरीय परीक्षा में सभी 445 केंद्रों पर जैमर तो लगे थे लेकिन रोकने में नाकाम थे। इसे एक बड़ी तकनीकी खामी माना जा रहा है। जैमर 4-जी नेटवर्क रोकने वाले थे। विशेषज्ञों का कहना है कि ये 5-जी नेटवर्क को नहीं रोक सकते।

आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। केंद्र सरकार के अधीन एक कंपनी ने जैमर लगाए थे। पहले आयोग केवल संवेदनशील केंद्रों पर इन्हें लगवाता था लेकिन इस बार सभी 445 केंद्रों पर जैमर लगे थे। जब अमर उजाला ने इनकी पड़ताल की तो पता चला कि ये सभी जैमर 4-जी नेटवर्क तक को रोकने वाले थे। विशेषज्ञों से बात की गई तो उनका कहना है कि ऐसे जैमर 5-जी नेटवर्क को रोकने में नाकाम हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 5-जी नेटवर्क चल रहा है। ये जैमर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) की ओर से लगाए गए हैं।

5-जी नेटवर्क को जाम नहीं कर सकता 4-जी जैमर

4-जी नेटवर्क आमतौर पर 700 मेगाहर्ट्स, 1800 मेगाहर्ट्स, 2300 मेगाहर्ट्स बैंड पर काम करता है। 5-जी नेटवर्क इससे कहीं ज्यादा ऊंची फ्रीक्वेंसी बैंड (जैसे 3300 मेगाहर्ट्स, 3500 मेगाहर्ट्स, एमएम वेव : 24 गीगाहर्ट्स तक) पर काम करता है। जैमर एक तय फ्रीक्वेंसी रेंज को ही जाम करता है। लिहाजा, यह 5-जी नेटवर्क को जाम नहीं कर सकता।

जहां से पेपर बाहर आया, वहां काम नहीं कर रहा था जैमर

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि उनके पर्यवेक्षक ने मौखिक तौर पर परीक्षा केंद्र के कक्ष-22 में जैमर न चलने की शिकायत की थी। सोमवार को जब उनकी रिपोर्ट आई तो उसमें कक्ष-9 में जैमर के काम न करने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह तो तय है कि जिस कक्ष से पेपर बाहर आया, वहां जैमर काम नहीं कर रहा था। आयोग ने इस संबंध में ईसीआईएल को पत्र भेजा है।

हमने पूर्व में केंद्र को पत्र भेजा था, जिस पर कैबिनेट सेक्रेटरी ने ईसीआईएल को 4-जी, 5-जी अपडेटेड जैमर लगाने के निर्देश दिए थे। हमारे अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर 4-जी जैमर लगे थे। कुछेक पर 5-जी जैमर थे। जहां परीक्षा का पेपर बाहर आया, वहां जैमर काम नहीं कर रहा था। इसकी जांच की जा रही है।  – डॉ. शिव कुमार बरनवाल, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

Uttarakhand: कैग रिपोर्ट, उत्तराखंड ने राजस्व अधिशेष ...

Next Article

पंजाब: सत्यापन के बाद ही किसानों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tajmahal
    उत्तर प्रदेश

    ताजमहल: बढ़ाई गई सुरक्षा, सैलानियों की सख्त चेकिंग, जल्द लगेगा ड्रोन सिस्टम

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Usman
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल कांड: ठेकेदार उस्मान की संपत्तियों पर नया खुलासा, लंदन कनेक्शन भी आया सामने

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी में डॉक्टर, इंटर्न और छात्र उतरे प्रदर्शन पर

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई जारी रहेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

    February 5, 2026
    By hinditvnews
  • Sharab
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सवा पांच करोड़ लीटर शराब पिएंगे हिमाचली

    March 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    2025 की 25 उम्मीदें: बिलासपुर पहुंचेगी रेल, कांगड़ा सुहाना, एचआरटीसी बनेगी ग्रीन

  • Transfar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चिट्टा तस्करी: पुलिस कर्मचारियों का तबादला, सरकार प्रस्ताव तैयार

  • shimla 1
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

Timeline

  • March 4, 2026

    Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

  • March 4, 2026

    The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

  • March 4, 2026

    VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

  • March 4, 2026

    Vinfast India Bags 'New Entrant of the Year' at Faster Awards 2026

  • March 4, 2026

    Kaayu Rituals, UK-Backed, Launches in Delhi to Redefine Wellness and Self-Care

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility With 'one Policy, One Tree' Initiative

    Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • The Art Of Living And Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement Across Anand, Gujarat

    The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • Vels Celebrates India's Leading Scientists On National Science Day

    VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.