Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Uniform Civil Code: असम में भी लागू हो सकता है UCC, CM सरमा ने दिए संकेत; बोले- लेकिन हम लाएंगे अपना मॉडल

Uniform Civil Code: असम में भी लागू हो सकता है UCC, CM सरमा ने दिए संकेत; बोले- लेकिन हम लाएंगे अपना मॉडल

By hinditvnews
February 2, 2024
404
0
02 02 2024 Sarma

समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में लागू करने के लिए काम जारी है। वहीं इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम असम में भी समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। हालांकि इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड के विकास पर भी करीब से नजर रख रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. UCC को लेकर हिमंत ने कह दी ये बड़ी बात
  2. बोले- उत्तराखंड के विकास पर रख रहे निगरानीसमान नागरिक संहिता को उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में लागू करने के लिए काम जारी है। वहीं, इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम असम में भी समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे।

    हम नागरिक संहिता अधिनियम पर रख रहें हैं नजर- सरमा

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक अधिनियम तैयार कर रहे हैं और राज्य का कानून विभाग इसकी जांच कर रहा है। हम उत्तराखंड के विकास पर भी करीब से नजर रख रहे हैं। यदि 5 फरवरी को उत्तराखंड में यूसीसी बिल रखा जाएगा तो क्या हम संपूर्ण यूसीसी लागू करने की स्थिति में होंगे, हम इसे भी देख रहे हैं। हमारा विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा, इसलिए हमारे पास अभी कुछ समय है।

    उन्होंने कहा कि हम देखने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे पूर्वोत्तर राज्य में पूरी तरह से लागू किया जा सकता है या नहीं। उसके बाद हम कोई फैसला ले सकेंगे।

    आपको बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी मसौदा रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद ही असम सीएम सरमा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    असम सरकार बहुविवाह पर भी लगाएगी प्रतिबंध

    सरमा ने कहा कि उनकी सरकार असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक अधिनियम तैयार कर रही है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार यूसीसी को लागू करेगी लेकिन आदिवासी आबादी को इसके दायरे से दूर रखेगी। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड और गुजरात पहले यूसीसी लाएंगे और असम उन विधेयकों में कुछ नए बदलाव कर अपने राज्य में लागू करेगा।

    हिमंत ने कहा कि मैं उत्तराखंड के यूसीसी विधेयक को देखने का इंतजार कर रहा हूं। जब यह एक बार यह पूरा हो जाएगा, हम वही कानून असम में भी लाएंगे। चूंकि हम बाल विवाह और बहुविवाह के खिलाफ काम कर रहे हैं, इसलिए इसमें कुछ बदलाव होंगे। असम में आदिवासी समुदाय को छूट दी जाएगी।

    सरमा ने आगे कहा कि अगर यूसीसी विधेयक पर सार्वजनिक परामर्श 2-3 महीने में हो सकता है, तो इसे जल्द ही असम विधानसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ उत्तराखंड और गुजरात विधेयकों पर निर्भर करेगा, लेकिन असम यूसीसी लागू करने वाला तीसरा राज्य होगा।

    उन्होंने कहा, हम विधेयक की निगरानी करेंगे और देखेंगे कि क्या हम इसे पूरी तरह से लागू कर सकते हैं। हमारे पास इसकी जांच करने और उसके अनुसार आगे बढ़ने का समय है।

    असम विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा और 28 फरवरी को समाप्त होगा।

    अगले वित्त वर्ष का बजट 12 फरवरी को पेश किया जाएगा।

Share :
Tagshindi newsnationaluniform civil
Previous Article

Budget 2024: ‘न खाता न बही, जो ...

Next Article

CBI Raid: पूर्व आईएएस हर्ष मंदर के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: 22 दिसंबर को किसान-मजदूर मोर्चा और सरकार की बैठक, शंभू बॉर्डर मुआवजे पर अड़चन

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

    June 11, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाबहरियाणा

    Punjab Bandh Live: मांगों को लेकर सड़कों पर किसानों का प्रदर्शन

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Telangana Bus Accident
    राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

    March 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कॉलेज प्राचार्य प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में नहीं

  • Fasal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भूस्खलन से किसानों की मुश्किलें, फसल नालों में बही

  • Himachal
    Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार, ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंची

Timeline

  • October 14, 2026

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • October 14, 2026

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • October 14, 2026

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • October 14, 2026

    हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • October 14, 2026

    उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Airport

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Arrest

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.