Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • भारत-अफगानिस्तान T20: दिल्ली में आज मैच, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

  • RPSC SI परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, 20 सितंबर को एग्जाम

  • गहलोत के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल, CMO अफसरों पर दबाव का आरोप

  • सीएम योगी: विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, मोदी नए भारत के शिल्पी

  • रोहतक: चार साल की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

By hinditvnews
September 16, 2026
8
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून…पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या

हिंदी टीवी न्यूज, ऊधम सिंह नगर। Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Sep 2026

30 लाख रुपये के लेनदेन ने बचपन की दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसके दोस्त संदीप सिंह उर्फ सोना ने वारदात को अंजाम दिया।

30 लाख रुपये के लेनदेन ने बचपन की दोस्ती और बरसों के भरोसे को खून के रिश्ते में बदल दिया। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसके दोस्त संदीप सिंह उर्फ सोना ने वारदात को अंजाम दिया। उसकी पत्नी संदीप कौर ने खून के निशान धोकर सबूत मिटा दिए।

परिजनों का कहना है कि हरदीप ने संदीप का लंबे समय तक साथ दिया था। आर्थिक मदद के साथ उसने उसके लिए जेसीबी मशीन तक खरीदी थी। लेकिन रुपयों का हिसाब चुकाने की बारी आई तो दोस्ती ही उसके लिए दुश्मनी बन गई। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार की रात संदीप ने पहले हरदीप के साथ ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद रुपये देने की बात कहकर उसे अपने फार्म हाउस ले गया।

फार्म हाउस में दोनों ने शराब पी। इसी दौरान रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि संदीप ने हरदीप को धक्का देकर गिराया और उसकी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। हरदीप को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में संदीप ही उसे अपनी कार से अस्पताल लेकर पहुंचा और परिजनों को भी सूचना दी। उपचार के दौरान हरदीप की मौत हो गई।

नशे में हुआ विवाद, पिस्टल बनी हत्या का हथियार
एसएसपी अजय गणपति ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों दोस्तों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान 30 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गया। धक्का-मुक्की के बाद संदीप ने हरदीप की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर संदीप कौर कमरे से बाहर आई। पति का गुनाह छिपाने के लिए उसने आंगन में फैला खून साफ किया और खून से सने कपड़े भी धो दिए। वहीं संदीप घायल हरदीप को अस्पताल ले गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

अस्पताल पहुंचकर खुद बेड तक गया था हरदीप
वारदात के बाद संदीप घायल हरदीप को कार से अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में हरदीप को कार से उतरकर गेट से बेड तक खुद जाते हुए देखा गया है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह आखिरी समय तक जिंदगी के लिए जूझता रहा। संदीप ने ही हरदीप के परिजनों को घटना की सूचना दी थी।

आरोपी की मां की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस के मुताबिक वारदात के समय संदीप की मां भी फार्म हाउस में मौजूद थीं। पुलिस को आशंका है कि उन्हें घटना की जानकारी थी और उन्होंने लोगों को गुमराह किया। बताया जा रहा है कि वह छत से अपने बेटे को गोली चलाते हुए देख रही थीं। पुलिस अब हत्याकांड में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

Share :
TagsA transaction of Rs 30 lakh claimed the life of the former deputy block chief in rudrapurhindi newsnainital newsuttarakhand news
Previous Article

हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ...

Next Article

उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि दोगुनी

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: POCSO केस में पति-सास-ससुर बरी, पीड़िता की उम्र पर सवाल

    September 9, 2026
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, भर्ती हो सकेगी

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Trump
    पंजाब

    US Deport: अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को निकाला, कनाडा में अस्थायी निवास परमिट

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh News

    पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

    August 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Baag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में आसमान पर टिकी बागवानों की निगाहें

  • Accident
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर सड़क हादसा: गाड़ी गिरी, दो महिलाओं की मौत, दो घायल

  • shimlatrain
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 साल बाद पैसेंजर ट्रेन शुरू

Timeline

  • September 17, 2026

    भारत-अफगानिस्तान T20: दिल्ली में आज मैच, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

  • September 17, 2026

    RPSC SI परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, 20 सितंबर को एग्जाम

  • September 17, 2026

    गहलोत के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल, CMO अफसरों पर दबाव का आरोप

  • September 17, 2026

    सीएम योगी: विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, मोदी नए भारत के शिल्पी

  • September 17, 2026

    रोहतक: चार साल की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Xr:d:DAFsKnoJtM8:1533,j:5937291865263438438,t:24031414

    भारत-अफगानिस्तान T20: दिल्ली में आज मैच, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Rajasthan

    RPSC SI परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, 20 सितंबर को एग्जाम

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Ashok

    गहलोत के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल, CMO अफसरों पर दबाव का आरोप

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.