Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: शीतकालीन चारधाम दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

  • उत्तराखंड: आपदा में मौत पर अब मिलेगा 8 लाख रुपये मुआवजा

  • हिमाचल: बुढ़वार पंचायत में खराब हो रहा सरकारी सीमेंट, उठे सवाल

  • कसौली: महिला पर पिस्तौल तानकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • तपोवन सत्र: 413 सवालों से घिरेगी सुक्खू सरकार, विपक्ष के 22 नोटिस तैयार

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttrakhand: अब उत्तराखंड में वर्चुअली होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Uttrakhand: अब उत्तराखंड में वर्चुअली होगी जमीनों की रजिस्ट्री

By hinditvnews
December 5, 2023
899
0
Dehradun

Uttarakhand: अब उत्तराखंड में वर्चुअली होगी जमीनों की रजिस्ट्री, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

Uttarakhand उत्तराखंड में कैबिनेट की मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण निर्णय में प्रदेश में लेखपत्रों की वर्चुअल रजिस्ट्री को स्वीकृति दी। राज्य में भूमि की खरीद या बिक्री समेत लेखपत्रों के निबंधन के लिए अब पक्षकारों को निबंधन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उम्रदराज बीमार असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों को कार्यालय आने से राहत मिल गई है।

देहरादून। राज्य में भूमि की खरीद या बिक्री समेत लेखपत्रों के निबंधन के लिए अब पक्षकारों को निबंधन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण निर्णय में प्रदेश में लेखपत्रों की वर्चुअल रजिस्ट्री को स्वीकृति दी।

इससे उम्रदराज, बीमार, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों को कार्यालय आने से राहत मिल गई है। साथ में भूमि की खरीद व बिक्री में फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। उपनिबंधक कार्यालय वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पक्षकारों का सत्यापन कर विलेखों के पंजीकरण की कार्यवाही ई-साइन से पूर्ण कराएंगे। प्रदेश में भूमि रजिस्ट्री में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है।

धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

ऑनलाइन और वर्चुअल रजिस्ट्री से इस प्रकार की धोखाधड़ी पर भी प्रभावी तरीके से रोक लगाने में सहायता मिलेगी। राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को इस संबंध में निर्णय लिया। वर्तमान में राज्य में लेखपत्रों के निबंधन में पक्षकारों को अभी कार्यालय में उपस्थित हो कर बयान दर्ज कराने पड़ते हैं। वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में पक्षकार अपने ही स्थान से लेखपत्र तैयार कर ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। साथ ही वृद्ध, बीमार, असहाय व्यक्तियों को कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए उपस्थित नहीं होना पड़ा पड़ेगा।

औद्योगिक निवेश को भी मिलेगा बल

अभी तक पक्षकारों के दूरस्थ स्थानों पर होने के कारण विलेखों का पंजीकरण संभव नहीं हो पा रहा था। अब ऐसे पंजीकरण आसानी से होंगे। इससे औद्योगिक निवेश को भी बल मिलेगा। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बताया कि पक्षकारों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर कापी ऑनलाइन अपलोड करना संभव होगा। वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आधार प्रमाणीकरण से भी लिंक किया गया है। इससे सत्यापन में आसानी होगी, साथ में फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी।

दी गई ऐच्छिक प्रयोग की अनुमति

अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बताया कि केंद्र सरकार ने पांच मामलों में आधार प्रमाणीकरण के ऐच्छिक प्रयोग की अनुमति दी है। इसमें विलेखों का पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, विवाह प्रमाणपत्र एवं लेखपत्रों की प्रमाणित प्रति जारी करने, भार मुक्त प्रमाणपत्र और पंजीकृत लेखपत्रों के ई-सर्च सम्मिलित हैं।

इन कार्यों के सफल क्रियान्वयन को स्टांप एवं निबंधन विभाग को ई-केवाईसी यूजर एजेंसी के रूप में अधिकृत करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं एनआईसी या सी-डैक के साथ एमओयू की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न की जाएगी। आधार प्रमाणीकरण के लिए शासन से अनुमति के बाद अधिसूचना निर्गत की जा चुकी है।

 

Share :
Tagsnews of cm dhaminews of dehradunnews of haridwarnews of uttrakhand
Previous Article

हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करते मुख्यमंत्री ...

Next Article

मेडिकल कॉलेज में मारपीट मामले में अब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Weather report
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 40 के पार पहुंचा दून का पारा

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Laksmi
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: तिरस्कार नहीं, सम्मान से जीने का अधिकार चाहिए…

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kainchi Dhaam
    उत्तराखण्ड

    Kainchi Mela: दो दिन बाद कैंची धाम में लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून एयरपोर्ट पर 13 जून से शुरू होंगे दो एयरोब्रिज

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Kher
    उत्तराखण्डफ़िल्म

    लैंसडौन में फरवरी से होगी अनुपम खेर की फिल्म की शूटिंग

    December 8, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

  • Himachal News
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, सुधीर शर्मा दिल्‍ली हुए रवाना; हिमाचल से सिर्फ इन दोनों हस्तियों को ही मिला न्‍योता

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में नई याचिका दायर होगी

Timeline

  • November 12, 2026

    उत्तराखंड: शीतकालीन चारधाम दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

  • November 12, 2026

    उत्तराखंड: आपदा में मौत पर अब मिलेगा 8 लाख रुपये मुआवजा

  • November 12, 2026

    हिमाचल: बुढ़वार पंचायत में खराब हो रहा सरकारी सीमेंट, उठे सवाल

  • November 12, 2026

    कसौली: महिला पर पिस्तौल तानकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • November 12, 2026

    तपोवन सत्र: 413 सवालों से घिरेगी सुक्खू सरकार, विपक्ष के 22 नोटिस तैयार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badri

    उत्तराखंड: शीतकालीन चारधाम दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

    By hinditvnews
    November 12, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: आपदा में मौत पर अब मिलेगा 8 लाख रुपये मुआवजा

    By hinditvnews
    November 12, 2026
  • Cement

    हिमाचल: बुढ़वार पंचायत में खराब हो रहा सरकारी सीमेंट, उठे सवाल

    By hinditvnews
    November 12, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.