रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

पीए पर ईडी छापे के बाद रावत का बयान: ‘कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में, पार्टी पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद’
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Sep 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी पीए के ठिकाने पर ईडी की कार्रवाई के बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह “नहीं चाहते कि उनके किसी काम से पार्टी का संघर्ष कमज़ोर हो”, साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी पर लगे गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है। हरीश रावत जो कुछ भी है, उस सबका निर्माण करती है। वह तो मेरे साथ ही स्वर्ग में भी जाएगी। सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में उन्होंन कहा कि यदि कल-परसों देहरादून में ईडी का जो पाखंडपूर्ण चकल्लस हुई है और मैंने यह कहा है कि यदि उससे कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो पार्टी के जो पद मेरे पास हैं, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य मैं उन पदों से त्यागपत्र देना चाहूंगा।















