Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

eudctionउत्तराखण्ड
Home›eudction›कॉमर्स के प्राध्यापक की गणित 15 + 12 = 17…कुमाऊं विवि के मूल्यांकन में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा

कॉमर्स के प्राध्यापक की गणित 15 + 12 = 17…कुमाऊं विवि के मूल्यांकन में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा

By hinditvnews
August 2, 2024
241
0
uttrakhand

कुमाऊं विवि के मूल्यांकन में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा

हल्द्वानी में बीकॉम तृतीय वर्ष की उत्तरपुस्तिका जांचने वाले प्राध्यापक गणित का हिसाब लगाने में बड़ी चूक कर गए। प्राध्यापक ने उत्तरपुस्तिका में 15 और 12 का योग 17 दर्शाया है जबकि परीक्षाफल में 20 नंबर दिए गए हैं। कॉमर्स के छात्र ने नंबर कम आने पर कुमाऊं विवि में आरटीआई लगाई तो उत्तरपुस्तिका मिलने पर इस गड़बड़झाले का खुलासा हुआ।

कुमाऊं विवि की ओर से कराए गए मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा की उत्तरपुस्तिका में हुई मूल्यांकन की गड़बड़ी का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं अब बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र की उत्तरपुस्तिका मिलने पर यहां भी गड़बड़झाला सामने आया है। छात्र ने नाम और अनुक्रमांक गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि मार्केटिंग मैनेजमेंट का पहला पेपर अच्छा गया था लेकिन मार्कशीट में 50 में से सिर्फ 20 नंबर ही आए।

संदेह होने पर उसने आरटीआई लगाकर उत्तरपुस्तिका की कॉपी मांगी। छात्र ने बताया कि उत्तरपुस्तिका में उसे सेक्शन ए (संक्षिप्त उत्तरीय प्रश्न) में 15 और सेक्शन बी (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) में 12 अंक प्राप्त मिले हैं। दोनों का योग मूल्यांकनकर्ता ने 27 के बजाए 17 लिखा है जबकि मार्कशीट में 20 नंबर दर्ज हैं। छात्र ने बताया कि मूल्यांकन में गड़बड़ी के कारण उसकी फर्स्ट डिवीजन आने से रह गई। छात्र ने सभी उत्तरपुस्तिकाएं आरटीआई के तहत लेने की बात कही। छात्र ने विवि प्रबंधन से परीक्षाफल को ठीक कराने की मांग की है।

 

मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले प्राध्यापकों पर होगा एक्शन
मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले प्राध्यापकों के खिलाफ कुमाऊं विश्वविद्यालय सख्त एक्शन लेगा। बृहस्पतिवार के अंक में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में हुए गड़बड़झाले का मामला प्रमुखता से उठाया था। कुमाऊं विवि ने मूल्यांकन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए समिति का गठन किया है।

राज्य के तीनों विश्वविद्यालय परिसरों और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिका जांचने के लिए विभिन्न महाविद्यालयों को केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर से मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए थे। मूल्यांकन केंद्रों से ही मार्क्स सीधे चढ़े हैं। सेमेस्टर प्रणाली के विद्यार्थियों का मूल्यांकन ओएमआर शीट के माध्यम से हो रहा है वार्षिक पद्धति के विद्यार्थियों के मूल्यांकन पुरानी पद्धति के अनुसार ही हो रहे हैं।

वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थियों के रिजल्ट में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया समिति मूल्यांकन में गड़बड़ी के सभी मामलों की जांच करेगी और मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्राध्यापक के खिलाफ कुमाऊं विवि सख्त एक्शन लेगा।

मॉडरेशन ऑफ रिजल्ट्स के तहत मार्कशीट में चढ़े हैं अधिक नंबर
छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिका में मूल्यांकन के तहत कम नंबर होने के बावजूद रिजल्ट में अधिक चढ़ाए गए हैं। इस पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि अतिरिक्त नंबर मॉडरेशन ऑफ रिजल्ट्स के तहत मिले हैं। ये प्रक्रिया पहले नहीं होती थी। डॉ. राणा ने बताया कि छात्रों की शिकायत थी कि कुछ प्राध्यापक मूल्यांकन हार्ड करते हैं और कुछ सॉफ्ट करते हैं। इस दिक्कत को दूर करने के लिए मॉडरेशन ऑफ रिजल्ट्स की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सेमेस्टर प्रणाली के तहत मूल्यांकन की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसमें मूल्यांकन में गड़बड़ी की संभावनाएं नहीं रहेंगी।

 

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके, ...

Next Article

Uttarakhand: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kedarnath
    kedarnath yatraउत्तराखण्ड

    CM Dhami: केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री, यात्रा व्यवस्थाएं देखी…मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों का जताया आभार

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    eudctionउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उच्च शिक्षा विभाग में 195 प्राध्यापकों के तबादले, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज को पांच प्राध्यापक मिले

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • Ukpsc Recruitment 2024
    उत्तराखण्ड

    UKPSC Exam 2024: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन 9 फरवरी तक

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherउत्तराखण्डमौसम

    उत्तराखंड में तेजी से बदला मौसम का पैटर्न, मानसून आने के बाद पहले सप्ताह तीन गुना अधिक वर्षा

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई: नक्शा पास कराने की बाध्यता खत्म करने पर राज्य सरकार से जवाब तलब, जानिए मामला?

    July 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal : शर्मनाक! शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं के साथ की गंदी हरकत, पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज; आरोपी फरार

  • 24d4 2
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला-मटौर एनएच दस घंटे बाद बहाल

  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र के पास भेज सकता है निगम

Timeline

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • October 15, 2026

    Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.