Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›अमेठी हत्याकांड: ‘छिन भर में हम बिखर गए…’, जिंदगी तो बेकार हो गई

अमेठी हत्याकांड: ‘छिन भर में हम बिखर गए…’, जिंदगी तो बेकार हो गई

By hinditvnews
October 7, 2024
259
0
Murder

अमेठी हत्याकांड: ‘छिन भर में हम बिखर गए…’, जिंदगी तो बेकार हो गई; शिक्षक बेटे को याद बिलख पड़ते हैं पिता

हिंदी टीवी न्यूज, रायबरेली Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Oct 2024

रायबरेली के सुदामापुर गांव में चार दिन से मातम छाया हुआ है। एक साथ चार शवों को देखने की पीड़ा हर आंख में झलक रही है। सुनील के परिवार वाले ही नहीं गांव के लोग भी इस गम से उबर नहीं पा रहे हैं। अब वक्त ही इस जख्म पर मरहम लगा पाएगा। शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम, बेटी समीक्षा व सष्टि के कफन में लिपटे शव देखने के बाद बच्चे-बुजुर्ग सभी सदमे में हैं।

गांव के लोगों ने इस तरह की घटना कभी नहीं देखी थी। गांव में छाया सन्नाटा तभी टूटता है जब कोई अधिकारी या नेता यहां पहुंचता है। चार दिन से जिंदगी थम सी गई है। पीड़ित राम गोपाल के दर्द को देख हर कोई नियति के उलाहना देता है। रविवार सुबह भी गांव में मायूसी का आलम था।

छिन भर में हम बिखर गए…
बेटे सुनील की बात सामने आते ही पिता राम गोपाल बिलख पड़ते हैं। वह कहते हैं कि हम मजदूरी किए, भूखे रहे, हमार बेटा भी गरीबी सहकर आगे बढ़ा…। सोचा था कि बेटा आगे बढ़ जाए तो नाम रोशन होगा…। हमार सहारा बनी, पर भगवान ने ऐसा लूटा कि हम छिन भर में बिखर गए…। पुरानी बातें याद कर कहते हैं कि रात को बेटवा का फोन आवत रहै तो पूछत रहै कि पैसे की जरूरत तो नहीं है…। यदि कह देत कि जरूरत हो तो तुरंत फोन से ही पैसा भेज देत रहै…। राम गोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिले रहेन…। वह हमको हर तरह की मदद की बात कहे हैं…। इसी के साथ भावुक होकर कहते हैं कि जिंदगी तो बेकार हो गई, पर का करें, जियै का तो परी…। अब बड़े बेटवा पर जिम्मेदारी है…।

एक साथ उठीं चार अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव
रायबरेली के गोला गंगा घाट पर जब शिक्षक और उसके परिवार का अंतिम संस्कार हुआ तो सबकी आंखों में आंसू थे। हर जुबां पर यही सवाल कि ऐसा कैसे हो गया, ये तो बहुत गलत हुआ। गोला गंगा घाट पर एक ही चिता पर दंपती के शवों का अंतिम संस्कार हुआ। शिक्षक के बड़े भाई सोनू ने चिता को मुखाग्नि दी। वहीं मासूम बहनों के शवों को नाव के जरिए गंगा की बीच धारा में ले जाकर छोड़ा गया। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा।

जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार, उसकी पत्नी पूनम भारती, दो बेटियों सृष्टि और समीक्षा की बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को चार शव गांव पहुंचे थे तो कोहराम मच गया था। शिक्षक सुनील कुमार के भाई सोनू के मुंबई में होने की वजह से शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। देर रात सोनू गांव पहुंचा। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे एक साथ एक ही परिवार की चार अर्थियां उठी तो कोहराम मच गया।

गांव में सबकी आंखें आंसुओं से भरी थी। मृतक शिक्षक सुनील के पिता रामगोपाल, माता राजवती दहाड़े मारकर रो रही थी। जुबां से यही शब्द निकल रहे थे कि उनके बेटवा, बहू और पोतियों को कहां ले जा रहे हो। मत ले जाओ, यही कहते रो पड़ते। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गोला गंगाघाट पर शवों को पहुंचाया गया। जितेंद्र त्रिपाठी ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। दंपती के शवों को ही एक चिता पर रखा गया। करीब 11 बजे मृतक शिक्षक के बड़े भाई ने सुनील, उसकी पत्नी पूनम के शवों में मुखाग्नि देते हुए चिता में आग लगाई। मासूम बहनों के शवों को नाव से गंगा की बीच धारा में ले जाकर छोड़ा गया।

गलियां चीर रही थी सन्नाटा, तैनात रही पुलिस
दो दिन से सुदामापुर गांव का माहौल जहां गमगीन हैं, वहीं शोरशराबा थम गया है। गलियां सन्नाटा चीर रही थीं और ऐसा लग रहा था कि मानों यहां पर कोई नहीं रहता। नजर कोई आ रहा था वह थी पुलिस। पुलिस इसलिए भी चौकन्ना रही कि घटना के बाद कहीं किसी तरह का कोई विरोध न होने पाए।

Share :
TagsAmethi murder case Life has become worthless remembering my son makes me cryAmethi Newshindi newsuttarpradesh news
Previous Article

Uttarakhand: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों की ...

Next Article

Singham Again: दिवाली पर लंका जलाने लौटा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्लास्टिक बिक्री के बराबर नष्ट करना होगा, प्रदूषण बोर्ड ने सख्ती की

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड कैबिनेट: योग नीति व गोल्डन कार्ड व्यवस्था को मंजूरी

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंदिरों में ऑनलाइन लंगर व दर्शन की तैयारी

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    पंजाब

    आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट: मोबाइल शॉप की आड़ में 3 गिरफ्तार

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों को मनाने में जुटे

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

    May 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहतांग में बर्फबारी, 19-20 को हिमपात का अनुमान

  • himachal touism
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट

  • Hpv
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.