Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

  • Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

  • Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल-8 देश की सबसे लंबी सुरंग बनी

  • Buddha Purnima: Haridwar में गंगा स्नान, जयघोष से गूंजा माहौल

  • हिमाचल: एचआरटीसी बस में 130 ग्राम चिट्टा बरामद, नाबालिग हिरासत में

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: ऊना में 35 हजार की लूट, मंडी में महिला से छीनाझपटी

हिमाचल: ऊना में 35 हजार की लूट, मंडी में महिला से छीनाझपटी

By hinditvnews
April 25, 2026
17
0
Crime

हिमाचल में बढ़ता क्राइम: ऊना में नकाबपोशों ने गंडासा दिखा लूटे 35 हजार, मंडी में दराट दिखाकर महिला से छीनाझपटी

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 25 Apr 2026

हिमाचल प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला ऊना में शराब ठेके पर नकाबपोश युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मंडी में थाना औट के तहत के सनोर घाटी के कनौज गांव में दराट दिखाकर महिला के कान से बालियां छीन लीं।

जिला मुख्यालय के त्यूड़ी बाजार में स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। चार अज्ञात युवक बाइक और स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और गंडासा दिखाकर सेल्समैन को धमकाते हुए करीब 35 हजार रुपये नकद, शराब की आठ बोतलें और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। वहीं पुलिस ने दो टीमें गठित करके पंजाब के लिए रवाना कर दी हैं। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद कुमार (35) निवासी गांव चनौर तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा ने बताया कि वीरवार रात करीब 10:45 बजे वह दुकान के अंदर दैनिक बिक्री का हिसाब कर रहा था।

इसी दौरान चार युवक मुंह पर रुमाल बांधकर ठेके के बाहर रुके और बीयर कैन मांगने लगे। जैसे ही वह फ्रिज की ओर बढ़ा तो दो युवक अंदर घुस आए। इनमें से एक ने गंडासा उसकी गर्दन पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर पैसे पूछने लगा। दूसरे ने उसे जबरन कुर्सी पर बैठा दिया। इसी बीच तीसरा युवक अंदर आया और गल्ले से नकदी, शराब की बोतलें और मोबाइल लूट लिया। चौथा युवक खड़ा निगरानी करता रहा।

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

दराट दिखाकर महिला के कान से झपटी बालियां, भीड़ ने धरे आरोपी
थाना औट के तहत के सनोर घाटी के कनौज गांव में शुक्रवार महिला से लूटपाट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने दराट दिखाकर महिला के कान से बालियां छीन लीं और गाड़ी से सवार होकर भाग गए।  वारदात की सूचना क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही दूरी पर लोगों ने सड़क पर गाड़ियां लगाकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने अपने वाहन से इन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने आरोपियों को धर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। दोनों आरोपियों को बाद में पुलिस के हवाले किया गया है और दोनों का जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। कनौज में शुक्रवार दोपहर के समय महिला सड़क किनारे खड़ी  थी।  इस दौरान दो युवक गाड़ी से उतरे और उन्होंने दराट दिखाकर महिला से छीनाझपटी की।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsRising Crime in Himachal Masked Men Rob 35000 in Una Woman Mugged at Sickle-point in Mandishimla news
Previous Article

हिमाचल: 120 प्राध्यापक कर सकेंगे पीएचडी, NEP ...

Next Article

आप में दरार: सीएम भगवंत मान का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jai Ram Thakur: मंदिरों की जमापूंजी बचाने की चेतावनी, नेता प्रतिपक्ष बोले

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Snow Leopard
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, निचले इलाकों की ओर बढ़ रहे वन्य जीव

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Chinab
    Jammu & Kasmir

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Rohit
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Guest Teacher Policy: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- गेस्ट टीचर रखना अस्थायी व्यवस्था

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं पास प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, स्टेपवाइज मार्किंग

    April 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में बारिश बनी आफत… घरों में घुसा पानी, 62 सड़कें बंद; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज साफ, कल ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी के आसार

Timeline

  • May 1, 2026

    Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

  • May 1, 2026

    Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

  • May 1, 2026

    Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल-8 देश की सबसे लंबी सुरंग बनी

  • May 1, 2026

    Buddha Purnima: Haridwar में गंगा स्नान, जयघोष से गूंजा माहौल

  • May 1, 2026

    हिमाचल: एचआरटीसी बस में 130 ग्राम चिट्टा बरामद, नाबालिग हिरासत में

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Arrest

    Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Karanprayag

    Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल-8 देश की सबसे लंबी सुरंग बनी

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.