Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: कांग्रेस का मिशन-14: हारी सीटों पर फोकस, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे सुक्खू

Himachal: कांग्रेस का मिशन-14: हारी सीटों पर फोकस, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे सुक्खू

By hinditvnews
July 24, 2026
9
0
Cmsukhu Ll

Himachal Congress Strategy: 14 हार वाली सीटों पर कांग्रेस का फोकस, CM सुक्खू करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 24 Jul 2026

हिमाचल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने उन 14 विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस किया है, जहां उसे लगातार हार मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर हार के कारण जान रहे हैं। भाजपा की कमजोरियों, स्थानीय मुद्दों और एंटी-इनकंबेंसी को आधार बनाकर कांग्रेस नई चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।

विधानसभा चुनाव में बार-बार हारी जा रही 14 सीटों पर कांग्रेस सरकार और संगठन ने खास फोकस कर लिया है। इन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सीधा संवाद कर रहे हैं और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी। सीएम सुक्खू ने इसी कड़ी में चौपाल और पच्छाद क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं को ओक ओवर बुलाकर उनसे फीडबैक ले लिया है। अब अन्य हलकों के लिए भी कार्यकर्ता संवाद का आयोजन होगा। इन विधानसभा सीटों पर भाजपा विधायकों की कमजोरियां तलाशी जा रही हैं। क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते हुए उनकी घेराबंदी की जाएगी। भाजपा विधायकों के खिलाफ एंटीइनकमबेंसी को भी हथियार बनाया जाएगा।

राज्य विधानसभा में भाजपा के पास 28 सीटें हैं, कांग्रेस के पास 40 हैं। भाजपा विधायकों वाली करीब पचास फीसदी यानी 14 सीटों पर कांग्रेस बार-बार हार रही है। यह हलके चुराह, सुलह, सराज, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, नाचन, द्रंग, मंडी सदर, बंजार, हमीरपुर सदर, झंडूता, पांवटा, पच्छाद और चौपाल हैं। सराज से जयराम ठाकुर छठी बार लगातार विधायक हैं। चुराह से हंसराज और नाचन से विनोद कुमार भी लगातार तीन बार विधायक बन चुके हैं। नाचन से तो विनोद कुमार से पूर्व दिलेराम भी भाजपा विधायक थे।
चौपाल से बलवीर सिंह वर्मा तीन बार विधायक बन चुके हैं। सुलह से विपिन परमार भी लगातार दो बार, सरकाघाट से दलीप ठाकुर एक बार व उनसे पहले भाजपा के ही कर्नल इंद्र सिंह दो बार, जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा पहले निर्दलीय तथा उसके बाद भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते, उनसे पहले यहां से गुलाब सिंह ठाकुर विधायक थे। द्रंग से वर्तमान में पूर्ण चंद विधायक हैं और उनसे पहले जवाहर ठाकुर विधायक थे। मंडी सदर से अनिल शर्मा भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक बन चुके हैं। उससे पहले वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीते। बंजार से सुरेंद्र शौरी भी लगातार दो बार विधायक बने हैं।
हमीरपुर सदर से उपचुनाव में भाजपा का टिकट लेकर आशीष शर्मा विधायक बने, उससे पहले वह निर्दलीय चुने गए थे। आशीष से पहले इस सीट से प्रेमकुमार धूमल व उनसे पूर्व उर्मिल ठाकुर भाजपा से विधायक रहीं। झंडूता से जीतराम कटवाल लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। पांवटा से सुखराम चौधरी भी लगातार दूसरी बार भाजपा विधायक बने हैं।
मुख्यमंत्री कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन विधानसभा हलकों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है जहां कांग्रेस दो या दो से ज्यादा बार नहीं जीत पाई। ऐसे हलकों के करीब 50 प्रमुख कार्यकर्ताओं से यह जाना जाएगा कि कांग्रेस किन वजहों से चुनाव नहीं जीत पाई। इन सीटों पर भाजपा के खिलाफ मोर्चेबंदी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इन सीटों पर विजयी होगी। – रितेश कपरेट, ओएसडी राजनीतिक मामले, मुख्यमंत्री
Share :
Tagshimachal congress focus on 14 losing assembly seats cm sukhu strategyhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: पीटीए शिक्षकों को झटका: शुरुआती सेवा ...

Next Article

बारिश का असर: धर्मशाला से वनडे सीरीज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती: सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में प्रतिमा का अनावरण, कई कार्यों का किया उद्घाटन

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Waqf
    पंजाब

    पंजाब: वक्फ बोर्ड की 42 हजार से ज्यादा संपत्तियों पर कब्जा, 1500 केस अदालत में लंबित

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka To Shimla Toy Train Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला टूरिज्म: बर्फबारी के चलते 10 फरवरी तक ट्रेनें फुल

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आउटसोर्स भर्तियों पर रोक जारी, सरकार की अर्जी खारिज

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते में परिणाम

  • Drone
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कृषि-बागवानी के लिए तीन जिलों में ड्रोन स्टेशन

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.