Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Asan Wetlands: समय से पहले आसन वेटलैंड पहुंचा पेंटेड स्ट्रोक का दल, विशेषज्ञ भी हैरान; जानिए इस पक्षी की खासियत

Asan Wetlands: समय से पहले आसन वेटलैंड पहुंचा पेंटेड स्ट्रोक का दल, विशेषज्ञ भी हैरान; जानिए इस पक्षी की खासियत

By hinditvnews
January 31, 2024
156
0
Painted Stork

Painted stork शीतकाल में ईरान अफगानिस्तान रूस साइबेरिया समेत यूरोप के कई देशों और भारत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी उत्तराखंड के पहले रामसर साइट आसन वेटलैंड आते हैं। पेंटेड स्ट्रोक इस बार समय से पहले यहां प्रवास पर पहुंच गए। पक्षी विशेषज्ञ भी इसकी वजह मौसम में आए बदलाव को मान रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. समय से पहले आसन वेटलैंड पहुंचा पेंटेड स्ट्रोक का दल
  2. पक्षी विशेषज्ञ भी इस बदलाव से आश्चर्य में
  3. मौसम में आए परिवर्तन को मान रहे इसकी वजह मौसम में आ रहा बदलाव जीवों के व्यवहार को भी प्रभावित कर रहा है। शायद यही वजह है कि देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व आसन वेटलैंड को कुछ समय के लिए अपना आशियाना बनाने वाले पेंटेड स्ट्रोक इस बार समय से पहले यहां प्रवास पर पहुंच गए।पक्षी विशेषज्ञ भी इसकी वजह मौसम में आए बदलाव को मान रहे हैं। उनका कहना है कि पक्षियों की एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवाजाही आमतौर पर मौसम के बदलाव और भोजन की आवश्यकता को लेकर होती है। पेंटेड स्ट्रोक का समय से पहले आसन वेटलैंड पहुंचना चौंकाने वाला है।

    विदेशों से आते हैं ये पक्षी

    शीतकाल में ईरान, अफगानिस्तान, रूस, साइबेरिया समेत यूरोप के कई देशों और भारत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी उत्तराखंड के पहले रामसर साइट आसन वेटलैंड आते हैं। इन पक्षियों की आमद अक्टूबर में शुरू होती है और मार्च के अंत तक वह अपने मूल स्थान पर लौट जाते हैं।

    इस दरमियान भारतीय मूल के पेंटेड स्ट्रोक का दल भी कुछ समय के लिए आसन वेटलैंड को आशियाना बनाता है। आमतौर पर ये पक्षी फरवरी में आसन वेटलैंड आते हैं और मार्च या कभी-कभी अप्रैल तक यहां डेरा जमाये रहते हैं।

    पेंटेड स्ट्रोक के प्रवास में आया बदलाव

    क्षेत्र के वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि इस बार नवंबर से ही 20 से 25 पेंटेड स्ट्रोक का दल आसन में दिखाई दे रहा है। पेंटेड स्ट्रोक के प्रवास में आए इस बदलाव से वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डा. सौम्या प्रसाद और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एसएस गांधी भी आश्चर्य में हैं। उनका कहना है कि इस स्थिति के लिए मौसम का बदलाव जिम्मेदार हो सकता है। यह बदलाव चिंता का विषय भी हो सकता है।

    क्या है पेंटेड स्ट्रोक

    पेंटेड स्ट्रोक सारस प्रजाति का पक्षी है, जो भारत के मैदानी इलाकों में पाया जाता है। यह पक्षी नदियों-झीलों के किनारे उथले पानी के आसपास झुंड में रहता है और मौसम में बदलाव, भोजन की उपलब्धता व प्रजनन के लिए कुछ समय प्रवास करता है।

    इस वजह से मिला इंर्पोटेंट बर्डिंग एरिया का दर्जा

    वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एसएस गांधी बताते हैं कि आसन वेटलैंड में पक्षियों की आमद और प्रजातियों को लेकर पूर्व के वर्षों में किए गए सर्वे में पाया गया था कि यहां पेंटेड स्ट्रोक, पलाश फिश ईगल और सुर्खाब नियमित रूप से प्रवास पर आते हैं। इसी कारण वर्ष 2005 में वेटलैंड को इंर्पोटेंट बर्डिंग एरिया (विशेष पक्षी क्षेत्र) का दर्जा प्राप्त हुआ।

    अधिकारी ने कही ये बात

    पेंटेड स्ट्रोक भारत के मैदानी क्षेत्रों से पलायन कर हर वर्ष आसन वेटलैंड आते हैं। आमतौर पर यह पक्षी फरवरी में वेटलैंड आता है, लेकिन इस बार इनका झुंड काफी पहले वेटलैंड पहुंच गया। प्रथम दृष्टया इसका संभावित कारण मौसम को माना जा रहा है। इस संबंध में और जानकारी के लिए अध्ययन किया जाएगा

Share :
Tagsdehradun cityhindi news
Previous Article

Israel Job Drive: 1.32 लाख सैलरी, रहना-खाना ...

Next Article

Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फ की चादर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Igmc shimla
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय करेंगे, सरकार ने दी अनुमति

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Car
    हरियाणा

    Kaithal: तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, दूसरा दोस्त गंभीर घायल

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Deepak
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल समाचार: आईएएस दीपक रावत ने अधिकारियों की क्लास क्यों लगाई?

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Tibbat
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: साढ़े चार साल की उम्र में मां के साथ मांगी भीख

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • 08 02 2024mcms
    राष्ट्रीय

    4 आरोपियों में से एक को राहत, आजीवन कारावास के बदले मिली 10 साल की सजा; SC बोला- अपराध स्थल ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: विंटर सीजन में 75% कम बारिश, 1 सप्ताह का पूर्वानुमान

    February 11, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: पुलिस हिरासत में मौत पर सरकार, सीबीआई और डीजीपी को नोटिस”

  • Cm Sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार, शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं’

  • Helicopter Of Sukkhu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal:कैंसर रोगी और गर्भवती महिला एयरलिफ्ट

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.