Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

  • हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात

Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात

By hinditvnews
March 23, 2024
193
0
Police

Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात, 56 गांव संवेदनशील

उत्तर प्रदेश के बागपत में इस बार होली पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात की गई है। ऐसा पहली बार है जब जिले में अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा। वहीं जिले के 56 गांव संवेदनशील लिस्ट में हैं जहां खास निगरानी रखी जाएगी।

होली पर बवाल करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। होली पर जिन गांवों में पहले खून बह चुका है, ऐसे 56 गांवों को संवेदनशील मानते हुए इस बार पुलिस की उन पर विशेष नजर रहेगी। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पहली बार होली पर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे।

होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। होली पर अक्सर पुरानी रंजिशों में झगड़ा होने के मामले सामने आते रहते है। एक साल पहले हिलवाड़ी गांव में घर बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने मृतक के दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा बड़ौत शहर, किरठल, काठा, बावली, वाजिदपुर, बिनौली, बरनावा, सिंघावली अहीर, हिसावदा, ढिकौली समेत कई गांवों में पुरानी रंजिश में होली के दिन झगड़े होने के मामले सामने आ चुके हैं।

इसे देखते हुए पुलिस अधिकारी पहले ही अलर्ट हो गए हैं और ऐसे गांवों में शांतिपूर्ण होली पर्व संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत गांवों में गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की जा रही है। उधर संवेदनशील चिह्नित किए गए गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे गांवों में होने वाली घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

वाहन चालकों के साथ भी होता है हुड़दंग
होली पर्व पर हुड़दंगी आने जाने वाले वाहनों पर भी गुब्बारे मारते हैं, जिससे कई बार झगड़ा होने तक की नौबत आ जाती है। दो साल पहले काठा गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थ्री व्हीलर पर गुब्बारा फेंककर मार दिया था। जिसमें थ्री व्हीलर हाईवे पर पलट गया था और कई लोग घायल हो गए थे।

इन गांवों में तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिसबल
होली पर्व पर चिह्नित 56 संवेदनशील गांवों में मिश्रित आबादी वाले गांव भी शामिल हैं। इनमें बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, किरठल, काठा, बावली, वाजिदपुर, बिनौली, बरनावा, सिंघावली अहीर, हिसावदा, ढिकौली, हिलवाड़ी, मवीकलां, पिलाना, दौलतपुर, दत्तनगर, कोताना, खेड़ा हटाना, निवाड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, मीतली, सूरजपुर महनवा, गौरीपुर जवाहरनगर, आजमपुर मुलसम, गांगनौली, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, मुकीमपुरा, फतेहपुर, फजलपुर सुंदरनगर, सिरसली समेत अन्य गांवों को शामिल किया गया। जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। होली के मद्देनजर 56 गांव चिह्नित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। होली पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। – नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी।

 

Share :
Tagsnews of bagpat meerutnews of holi 2024 in uttar pradeshnews of meerutnews of uttar pradesh
Previous Article

योगी सरकार के सात साल: घरों में ...

Next Article

Shimla News: शिमला में गर्मियों का सीजन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • उत्तर प्रदेश

    UP: 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ कर सीएम बोले- पहले इटावा और सैफई के नाम से लोग डरते थे

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Javed
    उत्तर प्रदेश

    Budaun Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    Ambedkar Nagar News: तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Upweatther
    Weatherउत्तर प्रदेश

    UP Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Up Bus
    उत्तर प्रदेश

    Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर – चुनाव ड्यूटी में पुलिस के लिए भेजीं दस रोडवेज बसें

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • jail, rules, india
    उत्तर प्रदेश

    पिता का कातिल बना बेटा: किए ताबड़तोड़ वार, नहीं कांपे हाथ

    June 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

  • Shimla news
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: जन्मदिन के बाद 18 वर्षीय युवती लापता, शादी की नीयत से ले जाने की आशंका

  • Vikram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

Timeline

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

  • September 12, 2026

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Rawat

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.