Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ने दी दिसंबर तक मोहलत

Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ने दी दिसंबर तक मोहलत

By hinditvnews
September 19, 2025
296
0
Hp

Himachal : आधार सीडिंग न होने से अटकी 12,292 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, केंद्र सरकार ने दिसंबर तक दी मोहलत

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Sep 2025 

हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुसूचित जाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि आधार सीडिंग नहीं होने के चलते अटक गई है। केंद्र सरकार ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

हिमाचल प्रदेश के 12,292 अनुसूचित जाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि आधार सीडिंग नहीं होने के चलते अटक गई है। बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जुड़ने के चलते छात्रवृत्ति राशि विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पाई है। केंद्र सरकार ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। इसके लिए अब दिसंबर 2025 तक का समय दिया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने 12 सितंबर 2025 को पत्र जारी कर राज्यों को चेताया कि कई विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति सिर्फ इसलिए अटकी हुई है क्योंकि उनके बैंक खातों को अब तक आधार से लिंक नहीं किया गया। हिमाचल में स्थिति खास तौर पर चिंताजनक है। यहां तीन शैक्षणिक सत्रों के हजारों विद्यार्थी प्रभावित हैं। केंद्रीय प्रायोजित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में साल 2022-23 के लिए 3211, 2023-24 के लिए 3178 और 2024-25 के लिए 882 विद्यार्थियों को यह राशि जारी नहीं हुई है।
केंद्रीय प्रायोजित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में साल 2022-23 के लिए 1771, 2023-24 के लिए 1378 और 2024-25 के लिए 1872 विद्यार्थियों को धनराशि बैंक खातों में नहीं दी गई है। इन सभी छात्रों के आवेदन संस्थागत और राज्य स्तर पर पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, लेकिन आधार सीडिंग न होने के कारण राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार पहले छात्रों को राज्यांश का भुगतान सुनिश्चित करे और यह डेटा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसके बाद ही केंद्रांश जारी किया जाएगा। इसके लिए कट-ऑफ तिथियां भी तय कर दी गई है। 2022-23 के मामलों के लिए 31 अक्तूबर 2025, 2023-24 के लिए 30 नवंबर और 2024-25 के लिए 31 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई है। 

निदेशालय ने विवि, कॉलेजों और स्कूलों को जारी किए निर्देश
उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे तत्काल आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करवाएं। यदि विद्यार्थी, उनके अभिभावक या संस्थान निर्धारित समय सीमा से कम-से-कम 20 दिन पहले आधार सीडिंग पूरी नहीं करते, तो छात्रवृत्ति राशि स्थानांतरित न होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि यह अंतिम अवसर है। सभी छात्र, अभिभावक और शैक्षणिक संस्थान समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों ...

Next Article

हिमाचल कार्मिक विभाग ने कठिन क्षेत्र उप ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram Mandir
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राममय हुआ हिमाचल, आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि ने कर ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: दूसरी पत्नी भी पारिवारिक पेंशन की हकदार

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Electric
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वायरलेस चार्ज होंगे EV, ANRF ने शोध को दी मंजूरी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Car
    हरियाणा

    हिसार में भीषण आग: 3 कारें, 11 दोपहिया वाहन प्रभावित, पुलिस CCTV खंगाल रही

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Congress 1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    September 14, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal News
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चांदी सा चमक उठा हिमाचल, शिमला से लेकर मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर; चारों तरफ दिखा जन्नत सा ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए 4-5 मई को परीक्षा, 9,664 अभ्यर्थी शामिल

  • Shimla news
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cricket: निगम ने होटलों के पैकेज किए घोषित

  • Aiims Bilaspur Campus 1280x720
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: मरीजों को राहत, एम्स में दवाओं पर मिलेगी 80 फीसदी तक छूट

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.