Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal: हिमाचल पुलिस टीम को गुरुग्राम के थाने में घंटों किया डिटेन

Himachal: हिमाचल पुलिस टीम को गुरुग्राम के थाने में घंटों किया डिटेन

By hinditvnews
July 31, 2024
310
0
himachal

 हिमाचल पुलिस टीम को गुरुग्राम के थाने में घंटों किया डिटेन

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सरकार को अस्थिर करने के मामले में हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में छानबीन करने सर्च वारंट लेकर पहुंची हिमाचल पुलिस टीम को हरियाणा पुलिस ने घंटों थाने में डिटेन करके रखा।   पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी से मिली, जिसके बाद हरियाणा पुलिस से बात की। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने हिमाचल पुलिस कर्मियों को डिटेन करने के आरोप नकार दिए हैं।Aपुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला शिमला से पुलिस टीम एक अधिकारी की अगुवाई में जांच के लिए सोमवार को गुरुग्राम पहुंची थी। इस दाैरान दोपहर के समय पुलिस संबंधित कंपनी के कार्यालय में छानबीन कर रही थी, तो स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और टीम को गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क सेक्टर 105 थाने ले गई। दोपहर करीब 3:00 बजे हिमाचल पुलिस की टीम को थाने ले जाया गया और देर रात तक वहां रोके रखा।

मामला दोनों राज्यों के उच्च पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद हिमाचल पुलिस की टीम को रात को थाने से भेजा। हिमाचल पुलिस ने निचली अदालत से सर्च वारंट हासिल किया था। इसके बाद टीम गुरुग्राम में एक हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में विधायकों की हवाई यात्राओं का रिकॉर्ड खंगालने गई थी।  पुलिस के मुताबिक कई बार आग्रह के बावजूद कंपनी विधायकों को हवाई सेवाओं पर खर्च का ब्योरा देने से आनाकानी कर रही थी।

वहीं, डीजीपी अतुल वर्मा से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि शिमला के पुलिस अधीक्षक गांधी से इस बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे मामले के बारे में सभी तथ्यों की जानकारी नहीं है कि इसके क्या कारण हैं, लेकिन गैरकानूनी तरीके से अगर पुलिस को डिटेन किया है तो एसपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे चैलेंज करना चाहिए।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम के संबंधित थाने में बकायदा सूचना दी गई थी और सर्च के लिए वहां के थाने की पुलिस भी टीम के साथ आई थी, लेकिन बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा आैर उन्हें थाने लेकर चला गया।

वहीं, जब शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी से इस बारे में बात की तो उन्होंने इस मामले को लेकर न तो पुष्टि की और न ही इन्कार किया। पुलिस इस मामले को कोर्ट में भी लेकर जाएगी, क्योंकि सर्च वारंट अदालत से ही जारी हुआ था। उधर, हरियाणा पुलिस की ओर से एससीपी सिटी सुरेंद्र फोगाट ने हिमाचल पुलिस को डिटेन करने को लेकर इन्कार किया है। वहीं,  वह सीधा जवाब देने से बचते रहे। कुल मिलाकर मामले की जांच दो राज्यों की पुलिस के बीच फंसती नजर जा रही है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

मैं भी मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं’ ...

Next Article

Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    Agniveer Bharti: हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती का आयोजन; साथ लाना होगा ये डॉक्यूमेंट्स

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिजली सब्सिडी बंद करने में लगेगा समय, उपभोक्ताओं के चयन में उलझा बोर्ड

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़, कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: आंगनबाड़ी में खाद्य पदार्थों की जांची जाएगी पौष्टिकता, विभाग ने जारी किए आदेश

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • Kangana Ranaut
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘भारत को क्‍यों नहीं किया गया हिंदू राष्‍ट्र घोषित…’, BJP प्रत्‍याशी कंगना ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

    May 13, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    सीपीएस की पत्नी के टिपर व पोकलेन का चालान, 75 हजार जुर्माना वसूला

    August 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rape
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: पिता गिरफ्तार, बेटी से दुष्कर्म का आरोप

  • weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़े मौसम के मिजाज, प्रदेश की 41 सड़कें बंद; इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

  • Taxi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बढ़े टैक्स से भडक़े टैक्सी आपरेटर, करेंगे आंदोलन

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.