Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब: सत्यापन के बाद ही किसानों को मुआवजा मिलेगा – CM मान

पंजाब: सत्यापन के बाद ही किसानों को मुआवजा मिलेगा – CM मान

By hinditvnews
September 23, 2025
258
0
Maan

Punjab: सीएम मान बोले- सत्यापन के बाद काश्तकारों को ही मिलेगा मुआवजा, जमीन पर जो खेती कर रहा, वही इसका हकदार

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Tue, 23 Sep 2025

सीएम ने कहा है कि इस बार मुआवजा रजिस्ट्री देखकर नहीं बल्कि खेती कौन कर रहा है, यह देखकर दिया जाएगा। हम पहले वाला सिस्टम पूरी तरह बदल रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ के संदर्भ में की जा रही गिरदावरी के दौरान जिस जमीन पर जो काश्तकार खेती कर रहा है वही मुआवजे का हकदार है। इस बार मुआवजा रजिस्ट्री देखकर नहीं बल्कि खेती कौन कर रहा है, यह देखकर दिया जाएगा। हम पहले वाला सिस्टम पूरी तरह बदल रहे हैं। जो ईमानदारी बरतते हैं वे जमीन मालिक तो काश्तकार को आपदा के समय में मिलने वाला मुआवजा दे देते हैं पर कुछ ऐसा नहीं करते। ऐसे में काश्तकार को भारी नुकसान हो जाता है। इसमें पटवारी भी खेल किया करते थे पर अब सरकार ऐसा नहीं होने देगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि जीएसटी को बड़े जोर-शोर से लाया गया था अब उसी तेजी से वापस क्यों लिया गया है। जीएसटी पर कोई भी कार्रवाई करने से पहले केंद्र को राज्यों का बकाया हिस्सा लौटाना चाहिए। भाजपा नेताओं को बाढ़ के मुद्दे पर राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को कोई भी बयान जारी करने से पहले अपना होमवर्क करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता द्वारा नकारे गए नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए उनके खिलाफ जहर उगलते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं द्वारा हाईकमान के इशारों पर ही ये बयान जारी किए गए हैं। मान ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संगरूर में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा जिसके लिए राज्य सरकार कुछ और भूमि की पहचान करेगी।

कॉलेज के निर्माण के लिए जमीन देने से इनकार करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी केवल बादल परिवार के हाथों की कठपुतली है। इसके सभी फैसले वही करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि बादल परिवार कॉलेज बनाना चाहता तो शिरोमणि कमेटी जरूर जमीन देती। सीएम ने दोहराया कि राज्य में किसी भी राशन कार्ड को नहीं काटा जाएगा। उन्होंने हाल में आई बाढ़ के मद्देनजर इन कार्डों की पुष्टि करने के लिए केंद्र सरकार से छह महीनों का समय मांगा है।

Share :
TagsBhagwatman Newschandigarh newshindi newspunjab news
Previous Article

UKSSSC परीक्षा: 445 केंद्रों पर जैमर नाकाम, ...

Next Article

हाईकोर्ट ने PGI रोहतक मामले में FIR ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी मौत मामला: दो माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, तीन दिन रहस्य बना

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Officeinshimla Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सचिवालय प्रशासन ने कार्यालयों के बाहर से हटाईं सीपीएस के नामों की पट्टिकाएं

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    हरियाणा

    हरियाणा: पानीपत से पाक एजेंट गिरफ्तार, शामली के कैराना का है आरोपी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • School
    उत्तर प्रदेश

    “यूपी: शीतलहर से 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद, 9-12 की कक्षाओं का समय बदला”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    JaipurRajasthan

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद की खेप पहुंची, मांग के मुकाबले आपूर्ति कम

    June 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Him
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना

  • landslide in himachal
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बार-बार क्यों हो रहा है भूस्खलन?

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं, एक भाजपा के खाते में

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.