Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: ट्रांसफर मामलों में सीधे कोर्ट जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

Himachal: ट्रांसफर मामलों में सीधे कोर्ट जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

By hinditvnews
May 19, 2026
134
0
Hp sarkar

Himachal: ट्रांसफर मामलों में सीधे कोर्ट जाने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने बढ़ाई सख्ती

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 May 2026

कार्मिक विभाग ने व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन कर सीधे न्यायालय जाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से जुड़े मामलों में बिना विभागीय प्रक्रिया अपनाए सीधे अदालतों का रुख करने पर सख्ती बढ़ा दी है। कार्मिक विभाग ने व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन कर सीधे न्यायालय जाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि तबादलों को विनियमित करने के लिए वर्ष 2013 में सीजीपी 2013 लागू किए गए थे।

तबादलों से संबंधित शिकायतों के निवारण की व्यवस्था तय

इसके तहत फरवरी 2025 में पैरा 22ए जोड़ा गया था, जिसमें तबादलों से संबंधित शिकायतों के निवारण की व्यवस्था तय की गई थी। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि वे पहले अपनी शिकायत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष रखें। हालांकि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं और सीधे अदालतों में याचिकाएं दायर कर रहे हैं। इससे कई मामलों में अदालतों से स्थगन आदेश भी मिल रहे हैं। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब पैरा 22ए में नया उपबंध जोड़ दिया है।

निर्देशों के उल्लंघन पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नए प्रावधान के अनुसार यदि कोई कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 तथा अन्य लागू नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। सरकार ने सभी विभागों, प्रशासनिक सचिवों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय की जानकारी सभी कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि भविष्य में तबादला मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित हो सके।

कर्मचारियों से जुड़े मामलों में मूल आदेश माना जाएगा अंतिम आधार

वहीं प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े मामलों में प्रशासनिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि हैंड बुक ऑन पर्सोनल मैटर्स केवल संदर्भ दस्तावेज है। किसी भी सेवा मामले में अंतिम एवं वैधानिक आधार मूल सरकारी अधिसूचनाएं, आदेश और निर्देश ही होंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों को भविष्य में सेवा मामलों का निपटारा करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। सरकार ने यह कदम 2021 संस्करण की हैंडबुक के कुछ विवरणात्मक अंशों में त्रुटियां, विसंगतियां और लिपिकीय गलतियां सामने आने के बाद उठाया है।

कई मामलों में उच्च न्यायालय ने भी इन विवरणात्मक हिस्सों का संदर्भ लिया, जिससे मूल आदेशों से अलग व्याख्याएं सामने आईं और प्रशासनिक स्तर पर भ्रम की स्थिति बनी। कार्मिक और वित्त विभाग राज्य सरकार में सेवा शर्तों, कार्मिक नीतियों और नियमों की व्याख्या से जुड़े मामलों के नोडल विभाग हैं। विभागों की ओर से समय-समय पर जारी आदेश, अधिसूचनाएं और दिशा-निर्देश पहले से ही सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सरकार ने बताया कि 1986 और 1995 में प्रकाशित हैंडबुक के बाद सभी प्रचलित नियमों और आदेशों को एकीकृत कर हैंड बुक ऑन पर्सोनल मैटर्स तैयार किया गया था, ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों को एक ही जगह संदर्भ सामग्री मिल सके।

हैंडबुक जारी करते समय उसमें पहले ही डिस्क्लेमर जोड़ा गया था कि यदि हैंडबुक और मूल सरकारी आदेशों में कोई विरोधाभास हो तो मूल आदेश ही प्रभावी होंगे। यह भी कहा गया था कि हैंडबुक किसी कानूनी साक्ष्य या अंतिम व्याख्या का विकल्प नहीं है। इसके बावजूद विभिन्न अध्यायों के विवरणात्मक हिस्सों में कुछ ऐसी त्रुटियां सामने आईं, जिनके आधार पर अलग-अलग स्तर पर फैसले लिए जाने लगे। इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने अब नई कार्यप्रणाली तय की है।

सरकार ने तय किए चार बड़े सिद्धांत

किसी भी असंगति या भ्रम की स्थिति में केवल मूल अधिसूचनाओं और सरकारी आदेशों पर ही भरोसा किया जाएगा। हैंडबुक के विवरणात्मक हिस्सों के आधार पर बिना मूल दस्तावेज देखे कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। सभी विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी व्याख्या और प्रशासनिक फैसले मौजूदा नियमों और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के अनुरूप हों। यदि किसी नियम की व्याख्या को लेकर संदेह हो तो संबंधित प्रशासनिक विभाग को निर्णय लेने से पहले कार्मिक या वित्त विभाग से औपचारिक राय लेना अनिवार्य होगा

Share :
TagsHimachal govt: Action to be taken against employees who approach the court directly regarding transfer mattershimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: जोखिम भरे उद्योगों में ESIC पंजीकरण ...

Next Article

हिमाचल: फ्लाइट बुकिंग पर अब एक समान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: शिमला समेत प्रदेशभर में बादल, सोलन में हल्की बारिश

    February 18, 2026
    By hinditvnews
  • himachal news
    manaliकांगड़ाकुल्लूचंबामंडीसिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    विशेषज्ञ बोले- भूस्खलन का अंदेशा बरकरार

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Factory
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लगेंगे 40 नए उद्योग, बढ़ेंगी नौकरियां

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल फर्जी शिक्षक मामला: हरियाणा के 3 दोषी, 1 साल की सजा

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Hiway
    चंबा

    हिमाचल: ईरान से बीजी-14 केमिकल सप्लाई ठप, सड़क टारिंग रुकी

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

    October 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Garlic
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    महंगाई की मार: पिछले साल से लहसुन बीज के दाम हुए दोगुना

  • Chakki mod
    Weatherशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित

  • Earthquake
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Earthquake Today: हिमाचल में किन्नाैर जिले में भूकंप

Timeline

  • October 1, 2026

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • October 1, 2026

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • October 1, 2026

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • October 1, 2026

    MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • October 1, 2026

    Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • A Global Milestone: SRM University AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in ...

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.