हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत के पास सदियों पुरानी किन्नौर कैलाश धार्मिक यात्रा को रोकने का कोई कानूनी अधिकार नही
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Sep 2026
हाईकोर्ट ने किन्नौर जिले की पोवारी पंचायत के उस विवादास्पद फैसले पर स्थायी रोक लगा दी है, जिसमें किन्नौर कैलाश यात्रा पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने मामले का निपटारा करते हुए पहले से ही पारित अंतरिम आदेश को स्थायी करने का फैसला दिया है।













